Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali Traffic Diversions in Agra: Vehicles Banned on These Routes, New Rules on MG Road

दिवाली पर डायवर्जन लागू: आगरा के इन मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन, एमजी रोड पर नई व्यवस्था लागू; पढ़ लें ये खबर

Tue, 03 Nov 2026 07:50 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 07:50 PM IST
सार

आगरा में दिवाली को लेकर डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। अलग-अलग मार्ग पर डायवर्जन रहेगा। बाजारों में 3-4 पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा।

विज्ञापन
Diwali Traffic Diversions in Agra: Vehicles Banned on These Routes, New Rules on MG Road
Traffic police, police constable, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर पुलिस ने सुरक्षा के साथ ही यातायात प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बुधवार से अलग-अलग मार्ग पर डायवर्जन रहेगा। बाजारों में 3-4 पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। यह व्यवस्था सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। ड्यूटी पॉइंट पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


डीसीपी यातायात ज्ञानेंद्र ने बताया कि किसी तरह की समस्या के लिए यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर कॉल किया जा सकता है। एडीसीपी, एसीपी और टीआई भ्रमणशील रहेंगे। जाम की समस्या होने पर मौके पर पहुंचेंगे। 11 नवंबर तक डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन


-शाहगंज बाजार- डबल फाटक रूई की मंडी, तहसील चौराहा, सीओडी तिराहा, पंचकुइयां चौराहा, स्पीड कलर लैब से कोई 3-4 पहिया वाहन शाहगंज बाजार में नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन डबल फाटक से नगला छउआ, तहसील से पंचकुइयां, कोठी मीना बाजार, साकेत कॉलोनी होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पृथ्वीनाथ फाटक तिराहा से आवश्यकता होने पर वाहनों का डायवर्जन शंकरगढ़ की पुलिया से रामनगर पुलिया की ओर किया जाएगा। . तहसील सदर, कोठी मीना बाजार, जीआईसी ग्राउंड और बारहखंभा फाटक के निकट रेलवे के खाली परिसर में वाहनों को पार्क किया जा सकेगा।

एमजी रोड के स्पीड कलर लैब से दीवानी चौराहा तक
- सूरसदन से भगवान टॉकीज चौराहा तक आवागमन करने वाली इलेक्ट्रिक सिटी बसें सूरसदन तिराहे से वजीरपुरा, पालीवाल पार्क गेट से विजय नगर पुलिस चौकी होते हुए सुल्तानगंज की पुलिया से भगवान टॉकीज चौराहा की ओर जाएंगी।

-सूरसदन से दीवानी गोल चक्कर के मध्य वाहनों का आवागमन रोक-रोक कर कराया जाएगा। सड़क किनारे किसी भी दशा में वाहन को पार्क नहीं होने दिया जाएगा। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाया जाएगा।
पार्किंग . नगर निगम, सूरसदन, संजय प्लेस की विभिन्न पार्किंग।

पुराने शहर में व्यवस्था
.सुभाष बाजार पुलिस चौकी/चिम्मन पूरी तिराहा, मदीना होटल तिराहा से सुभाष बाजार होकर लोहारगली, रावतपाड़ा, सेठ गली, जौहरी बाजार, नमक की मंडी होकर फव्वारा चौराहा के मध्य समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। उक्त बाजार क्षेत्र में आने वाले लोग अपने वाहनों को फोर्ट स्टेशन पार्किंग में पार्क करने के पश्चात पैदल आवागमन कर सकेंगे।

तीन पहिया/चार पहिया वाहन चिम्मनपूरी, पीपल मंडी/दरेसी नंबर-1, काला महल से गुदड़ी मंसूर खां, कश्मीरी बाजार, फव्वारा, धूलिया गंज, गुदड़ी मंसूर खां, काला महल चौराहा, चर्च गेट, गुड़ की मंडी, फुलट्टी, छिली ईंट, घटिया आजम खां को जा सकेंगे।


इन बाजार में नहीं चलेंगे आटो-ई रिक्शा
.चिम्मन पुरी तिराहा, लोहार गली, रावतपाड़ा, नमक की मंडी, सेठ गली, किनारी बाजार, कसेरठ बाजार, फव्वारा, कश्मीरी बाजार, फुलट्टी तिराहे से सेब का बाजार, कश्मीरी बाजार व फव्वारा के बीच, हींग की मंडी (पाकीजा होटल) से दवा मार्केट कोतवाली के मध्य।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed