{"_id":"5c3d7f05bdec22734f66fb9e","slug":"two-killed-four-injured-in-road-accidents-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: अलग-अलग सड़क हादसों में डॉक्टर सहित दो की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: अलग-अलग सड़क हादसों में डॉक्टर सहित दो की मौत, चार लोग घायल
Tue, 15 Jan 2019 12:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक डॉक्टर के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एटा जिले में मंगलवार की सुबह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पहला हादसा थाना थाना कोतवाली देहात के मानपुर के पास हुआ। यहां बाइक सवार डॉक्टर संतोष 35 पुत्र रामदास निवासी पीपल अड्डा को ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रक भी नियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इससे ट्रक सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
दूसरी घटना थाना पिलुआ क्षेत्र की है। यहां गांव दरिगपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक राजू 28 पुत्र गंगाराम निवासी बरही पिलुआ की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया।