{"_id":"5e2f1e5c8ebc3ec6e85807e4","slug":"two-dead-and-one-injured-kasganj-news-agr4267002145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास व दमाद की बदायूं में मौत, चचिया सास घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास व दमाद की बदायूं में मौत, चचिया सास घायल
विज्ञापन
कासगंज पटियाली नगला बेरू सड़क हादसे में मृतकों का शव पहुंचने के बाद पहुंची भीड़
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली(कासगंज)। बदायूं उसैत के अटैना पुल पर हुए भीषण सड़क हादसे में जिले के सास दमाद की मौैके पर ही मौत हो गई। जबकि चाची सास की हालत गंभीर है। शवों के घर पहुंचते ही परिवार में चीत्कार मच गया। जबकि चाची सास का बदायूं में इलाज चल रहा है।
मुफीद (24) पुत्र रहीस निवासी नगला बैरू सिकंदरपुर वैश्य अपनी सास अफसाना पत्नी कौसर, चचिया सास फरजाना पत्नी शफी आलम के साथ बाइक से उसैत बदायूं गया था। लौटते समय अटेना पुल के निकट उनकी बाइक दया शंकर पुत्र रामवीर की बाइक से टकरा गई थी। इसूं मुफीद, अफसाना की मौत हो गई। जबकि फरजाना घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी। गंभीर रूप से घायल चाची सास फरजाना को अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज बदायूं में चल रहा है। इस हादसे में दयाशंकर व उनके राम नरेश निवासी ग्राम दुदैमई थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद की भी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मुफीद, अफसाना के परिजन उसैत पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद उनके शवों को उनके पैतृक गांव लाया गया। उनके शव पहुंचते ही चीत्कार मच गया। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
पटियाली। मुफीद की शादी पांच साल पहलेे रुकसाना पुत्री कौशर निवासी नगला बेरू के साथ हुई थी। उसके एक तीन साल का बेटा तथा एक दो साल की बेटी है। पिता की मौत के बाद से इन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी रुकसाना का रो रोकर बुरा हाल है। उसके सामने बच्चों की परवरिश की चिंता है।

कासगंज पटियाली नगला बेरू की सड़क हादसे में मृतक महिला अफसाना- फोटो : KASGANJ

कासगंज पटियाली नगला बेरू की सड़क हादसे में मृतक मुफीद- फोटो : KASGANJ
विज्ञापन