मथुरा में दो गांजा गिरफ्तार: पूर्व प्रधान कर रहा था तस्करी, 96 हजार रुपये और कार बरामद
अवैरनी का पूर्व प्रधान और उसका साथी ओडिशा से गांजा लेकर आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में एसओजी ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अवैरनी का पूर्व प्रधान है। इनके पास से नकदी, कार और डेढ़ लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया है। ओडिशा से लाया गया यह गांजा मथुरा में खपाया जाना था।
एसएसपी अभिषेक यादव के जीरो ड्रग अभियान के चलते एसओजी और पुलिस जिले में नशे की वस्तुओं की तस्करी को रोकने में जुटी हुई है। सोमवार को सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह ने बताया कि एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव को सूचना मिली कि ओडिशा से मथुरा के लिए गांजे की खेप आ रही है।
पीछा कर तस्करों को पकड़ा
पुलिस टीम ने फरह में ग्वालियर पुल के पास घेराबंदी कर कार में आते गांजा तस्करों को रुकने का इशारा किया पर भगाने लगे। टीम ने पीछा कर कार को पकड़ लिया। इसमें सवार दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को दबोच लिया।
यह हुआ बरामद
गांजा 9 किग्रा (कीमत डेढ़ लाख रुपये), किआ सेल्टोस कार, 96 हजार रुपये, 2 मोबाइल(एंड्रायड), 1 कीपेड मोबाइल, 4 एटीएम, 1 आधार कार्ड, पेनकार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस,ओडिशा से आता है गांजा
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि ओडिशा से सवारियों से भरी मिनी बस और लग्जरी कारों सहित ट्रेन में साथियों के साथ पिट्ठू बैगों में तस्कर गांजा लाते हैं। विशाखापट्टनम से ट्रेन से सिकंदराबाद व सिकंदराबाद से मथुरा आने वाली ट्रेनों की जनरल बोगी में आते हैं।ओडिशा से सीधे ट्रेन से न आकर ट्रेन बदलकर मथुरा आते हैं। ऐसा चेकिंग से बचने के लिए करते हैं। स्टेशन पर चेकिंग से बचने के लिए अधिकतर मथुरा स्टेशन के बजाए आउटर पर ट्रेन की गति धीमी होने पर उतर जाते हैं। मथुरा आकर जंक्शन के आसपास होटल, धर्मशालाओं में रुकते हैं और उधार के रुपये लेते हैं व गांजा की डीलिंग करते हैं।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि तस्कर गांजे का पेमेंट फोन-पे, पेटीएम के माध्यम से संबंधियों के खातों में रुपये डलवाकर लेते हैं। खातों के एटीएम अपने पास रखते हैं। रुपये आते ही स्वयं एटीएम से रुपये निकाल लेते हैं, जिससे खाताधारक रुपये न निकाल सकें।