{"_id":"610c3dc28ebc3e88c93dec73","slug":"two-arrested-in-theft-case-agra-news-agr5026593173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी। हाईवे पर तेहरा मोरी के निकट परचून की दुकान से मंगलवार की रात चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम सुपहरा निवासी वीरेंद्र की तेहरा मोरी के निकट परचून की दुकान है। मंगलवार की रात ताला तोड़कर दुकान में चोरी की गई थी। मामले में बृहस्पतिवार की दोपहर दुकान के पीछे खेत से एक महिला बैग ले जाती दिखी। उसे पकड़कर पूछताछ की गई, तो उसने दो व्यक्तियों के नाम बताए। जिन्हें पुलिस ने पकड़ा।
एसआई सुशील कुमार ने बताया कि बैग में 46700 रुपये और परचून का सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस अभी पूछताछ में जुटी है। संवाद