फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two accused of firing at dhaba sent to jail, search on for third

Agra News: ढाबे पर फायरिंग के दो आरोपी भेजे जेल, तीसरे की तलाश

Sun, 15 Feb 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Two accused of firing at dhaba sent to jail, search on for third
आगरा। शाहगंज के खेरिया मोड़ स्थित चाचा ढाबा पर शुक्रवार रात खाना खाने के दौरान हुए विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। पकड़े गए दो आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपियों से अवैध पिस्टल बरामद की गई है।
विज्ञापन

ढाबा संचालक जब्बार ने पुलिस को बताया कि खाना खाने के दौरान तीनों आरोपी अन्य ग्राहक से लड़ने लगे थे। वह बीच बचाव करने गए तो एक युवक ने पिस्टल निकाल कर भाई मुकीम पर तान दी।
विज्ञापन

भाई को बचाने के लिए हिम्मत दिखाकर वह युवक से भिड़ गए। युवक ने गोली चला दी जो भाई मुकीम के पैर में लगी। लोगाें की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी ने अपना नाम हमीदनगर के गड्ढा निवासी शादाब मलिक बताया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शादाब ने पूछताछ में बताया था कि वह अपने साथी भोगीपुरा निवासी आशीष पाराशर और छुट्टी के साथ ढाबे पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी ने विवाद के बाद पत्थर फेंके थे। उसने दबंगई में पिस्टल निकाल ली। पुलिस ने आशीष को रात में ही पकड़ लिया था। उधर, हवालात में नशा उतरने पर शादाब ने पुलिस से माफी भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed