फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tundla Assembly By Election: Road Show Of Bsp And Bjp No Code Of Conduct

टूंडला उपचुनावः भाजपा और बसपा के रोड शो के दौरान उड़ी आचार संहिता की धज्जियां

Mon, 02 Nov 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 02 Nov 2020 12:12 AM IST
सार

चुनाव आचार संहिता के तहत रविवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त हो गई। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल
धनगर और बसपा प्रत्याशी संजीव चक ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित रोड शो करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Tundla Assembly By Election: Road Show Of Bsp And Bjp No Code Of   Conduct
टूंडला उपचुनावः रोड शो के दौरान नहीं हुआ सामाजिक दूरी का पालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टूंडला (फिरोजाबाद) चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। बसपा और भाजपा प्रत्याशी ने रोड शो करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो में आचार संहिता की धज्जियां उड़ गईं। 
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर और बसपा प्रत्याशी संजीव चक ने सैकड़ों समर्थकों के साथ रोड शो किया। जबकि अधिकतम 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी साथ ही दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थकों ने सोशल डिस्टेंस और मास्क का भी ध्यान नहीं रखा। 
विज्ञापन


सुभाष चौराहे से लेकर दीपा का चौराहा तक जाम लगा रहा। रोड शो में एक बार में पांच गाड़ियां ही हो सकती हैं, इसके आधे घंटे बाद फिर नई पांच गाड़ियां शामिल हो सकती हैं। गाड़ियां में कम से कम दस फीट का अंतर भी होना चाहिए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। गाड़ियों की आपस की दूरी का ध्यान नहीं रखा और गाड़ियों संख्या भी तय मानक से काफी अधिक रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शाम पांच बजे से पहले ही दोनों प्रत्याशियों ने अपने रोड शो बंद कर दिए। इसके बाद प्रत्याशियों के समर्थक बिना शोर-शराबे के घर-घर जाकर जाति, समुदाय विशेष के प्रमुख लोगों से वोटरों को अपनी ओर करने में लगे रहे। चुनावी शोर थमने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है। इससे पूर्व प्रतिदिन सुबह से शाम तक प्रत्याशी व उनके समर्थक गलियों में ढोल-नगाड़े व नारेबाजी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। 

रोड शो की अनुमति थी। इस दौरान आचार संहिता का पालन कराना पुलिस की जिम्मेदारी थी, मैं उस समय मीटिंग में फिरोजाबाद था। चुनाव प्रचार शाम पांच बजे बंद हो गया है। अब अगर कोई भी प्रत्याशी या समर्थक चुनाव प्रचार करता मिलता है तो उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। - राजेश कुमार सिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी, टूंडला।

अनुमति के मुताबिक रोड शो निकाला गया है। हमने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई है। अचार संहिता और कोविड-19 के नियमों का पालन कराया है। अगर कहीं उल्लंघन हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र कुमार, सीओ टूंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed