{"_id":"5f9ed9a98ebc3e9b88175ec7","slug":"tundla-assembly-by-election-election-campaign-stopped-polling-parties-will-leave-today-for-tomorrow-voting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टूंडला विधानसभा उपचुनाव: चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला विधानसभा उपचुनाव: चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, मतदान कल
Mon, 02 Nov 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:14 AM IST
सार
95-टूंडला विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) का उपचुनाव कराने के लिए जिले के अफसर व कार्मिक रविवार को भी व्यवस्थाएं पूरी कराने में
लगे रहे। 558 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं। इन्हें सुबह सात बजे पुलिस लाइन से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। पोलिंग
पार्टियों को ड्यूटी पत्र वितरण के लिए पुलिस लाइन में कुल 40 टेबल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
टूंडला उपचुनावः ईवीएम की जानकारी देते अधिकारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टूंडला विधानसभा क्षेत्र में तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। पोलिंग पार्टियां सोमवार को सुबह पुलिस लाइन से रवाना होंगी। मतदान मंगलवार को सुबह सात बजे से शुरू होगा। विधानसभा क्षेत्र के तीन लाख, 60 हजार, 427 मतदाता दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
95-टूंडला विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) का उपचुनाव कराने के लिए जिले के अफसर व कार्मिक रविवार को भी व्यवस्थाएं पूरी कराने में लगे रहे। 558 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं। इन्हें सुबह सात बजे पुलिस लाइन से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।
पोलिंग पार्टियों को ड्यूटी पत्र वितरण के लिए पुलिस लाइन में कुल 40 टेबल लगाई जाएंगी। ड्यूटी पत्र वितरण व पोलिंग पार्टियों की रवानगी चुनाव प्रेक्षक और तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगी। रविवार को मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन व सहायक निदेशक मत्स्य श्रीकृष्ण शर्मा निर्वाचन कार्य से जुडे़ कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वंचित स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण
चुनावी प्रशिक्षण से वंचित कार्मिकों, स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि का प्रशिक्षण रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में दिया गया। सभी माइक्रो आर्ब्जवर, स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट को सोमवार सुबह सात बजे पुलिस लाइन दबरई में बुलाया है।
मतदाता पहचान पत्र के लिए कंट्रोल रूम पर आए फोन
जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं हैं। ऐसे मतदाता कंट्रोल रूम पर फोन लगा रहे हैं। कुछ मतदाताओं ने पहचान पत्र नहीं मिलने की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर भी की है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्थापित निर्वाचन संबंधी शिकायत और समस्या निराकरण कंट्रोल रूम पर पिछले दो दिनों से फोन कॉल आ रहे हैं। रविवार को 32 शिकायतें दर्ज हुईं।
कुल मतदाता - 360427
महिला मतदाता - 193446
पुरुष मतदाता - 166965
अन्य मतदाता - 16
कुल प्रत्याशी - 10
पोलिंग पार्टियां - 558
रिजर्व पोलिंग पार्टी - 56
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट - 03
जोनल मजिस्ट्रेट - 06
सेक्टर मजिस्ट्रेट - 37
स्टैटिक मजिस्ट्रेट- 30
माइक्रो आर्ब्जवर- 100
(इसके अतिरिक्त प्रत्येक पोलिंग पार्टी के साथ एक पुलिस गारद रहेगी।)

एक कंपनी पीएसी, तीन कंपनी सीआरपीएफ और भारी पुलिस बल तैनात रहेगा
टूंडला विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी चंद्रविजय के निर्देशन में फोर्स की तैनाती के लिए रविवार ब्रीफिंग की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल. अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र मिश्र सहित सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
मतदान के दौरान विधानसभा क्षेत्र में तीन अपर पुलिस अधीक्षक, नौ पुलिस उपाधीक्षक, छह निरीक्षक, 259 उपनिरीक्षक, 109 मुख्य आरक्षी तैनात किए जाएंगे। आरक्षी 1582, 1722 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। तीन कंपनी सीआरपीएफ, एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है।
इसके साथ ही थाना मोबाइल 7, क्यूआरटी मोबाइल 14, क्लस्टर मोबाइल 44, सेक्टर पुलिस अधिकारी मोबाइल 37 और छह जोनल मोबाइल का गठन किया गया है। यह लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण करेंगी। विधानसभा क्षेत्र में 30 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। 45 स्थानों पर पिकेट रहेगी।