फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck collides with patrolling van on Agra-Lucknow Expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: यूपीडा के पेट्रोलिंग वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, एक कर्मचारी की मौत, दो घायल

Mon, 03 Oct 2022 05:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Oct 2022 05:51 PM IST
सार

आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपीडा के पेट्रोलिंग वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में यूपीडा के एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन
Truck collides with patrolling van on Agra-Lucknow Expressway
एक्सप्रेसवे पर खड़ी पेट्रोलिंग गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी यूपीडा की पेट्रोलिंग गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गाड़ी में बैठे छह कर्मचारियों में से तीन घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा की टीम और पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब आठ बजे फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर नंबर 34 पर सुरक्षा को लेकर यूपीडा पेट्रोलिंग गाड़ी तैनात थी। गाड़ी में यूपीडा के कर्मचारी बैठे थे। तभी अचानक लखनऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से पेट्रोलिंग गाड़ी में बैठे यूपीडा कर्मचारी दिनेश चंद्र पुत्र अमीर चंद, दिनेश कुमार पुत्र मोजीराम, संतोष कुमार पुत्र राम रतन गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

घायल कर्मचारी दिनेश चंद्र की मौत 

पेट्रोलिंग वाहन में बैठे सहायक सुरक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश समेत दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर यूपीडा की दूसरी टीम और पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान कर्मचारी दिनेश चंद्र निवासी शिकोहाबाद की मौत हो गई। इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि यूपीडा की टीम अपने वाहन को हाईवे किनारे खड़ा कर पेट्रोलिंग कर रही थी। ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ है। चालक फरार है, ट्रक को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

27वें माइलस्टोन पर भी हुआ हादसा 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 27वें माइलस्टोन पर ट्रक को मोड़ते समय एक दूसरा ट्रक उससे टकरा गया। जिसके चलते पीछे वाले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यह हादसा रविवार रात करीब 11.25 बजे हुआ। घायल ट्रक चालक नारायण लाल पुत्र नानू जीत है। वह राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed