फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trouble again for tourists at Taj Mahal scanner at eastern gate malfunctioned foreign guests standing in queue

UP: ताजमहल पर पर्यटकों के लिए फिर आफत, खराब हुआ पूर्वी गेट पर स्कैनर; कतार में खड़े रहे विदेशी मेहमान

Sun, 08 Dec 2024 10:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 10:33 AM IST
सार

ताजमहल पर पर्यटकों को आए दिन किसी न किसी समस्या से जूझना पड़ रहा है। बीते दिन पूर्वी गेट पर स्कैनर खराब हो गया। इस वजह से ताज में प्रवेश को लेकर पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Trouble again for tourists at Taj Mahal scanner at eastern gate malfunctioned foreign guests standing in queue
ताजमहल आया पर्यटक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दुनिया के जिस सातवें अजूबे की एक झलक पाने के लिए विदेशी खिंचे चले आते हैं, उसके दीदार में अव्यवस्था खत्म नहीं हो रही है। शनिवार सुबह सूर्योदय के समय पूर्वी गेट पर स्कैनर खराब हो गए। विदेशी पर्यटक कतार में खड़े-खड़े थक गए, जब अंदर पहुंचे तो सूर्योदय हो चुका था।
विज्ञापन


 विदेशी पर्यटक सूर्योदय के समय ही ताजमहल देखने का अनुभव लेना पसंद करते हैं। इसके लिए वह एक दिन रुकते भी हैं। शनिवार सुबह 6 बजे सैकड़ों की संख्या में विदेशी पर्यटक स्मारक में प्रवेश के लिए पूर्वी गेट पहुंचे। वहां टिकट स्कैनर खराब होने से प्रवेश की कतार में देर तक खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन


 यह हाल तब है जब 27 नवंबर को उज्बेकिस्तान से बुजुर्ग पिता को ताजमहल दिखाने लाए मुराद को भी घंटों प्रवेश द्वार पर कतार में खड़ा रहना पड़ा था। विदेशी पर्यटक ने अपना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो वायरल होने से विदेशों में किरकिरी भी हुई। इसके बाद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed