फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trials for the UP team today; a big opportunity for Agra's cricketers.

Agra News: यूपी टीम के लिए ट्रायल आज, आगरा के क्रिकेटरों को बड़ा मौका

Wed, 24 Jun 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Trials for the UP team today; a big opportunity for Agra's cricketers.
आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में जगह बनाने का सपना देख रहे आगरा और आसपास के खिलाड़ियों के लिए बुधवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बुधवार सुबह अवंती बाई लोधी मैदान पर सत्र 2026-27 के लिए सीनियर और अंडर-23 वर्ग के खिलाड़ियों के जिलास्तरीय ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को आगे की प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि ट्रायल बुधवार सुबह 6:30 बजे अवंती बाई लोधी मैदान पर आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) में अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को निर्देश दिए हैं कि वे मैदान पर समय से पहुंचें और अपने साथ यूपीसीए रजिस्ट्रेशन स्लिप और आयु प्रमाणपत्र अवश्य लेकर आएं। आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर खिलाड़ी को चयन प्रक्रिया में शामिल होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें
ट्रायल के दौरान चयनकर्ताओं की नजर जिले के उन खिलाड़ियों पर रहेगी जो आगामी सत्र में उत्तर प्रदेश की विभिन्न टीमों में स्थान बनाने की क्षमता रखते हैं। बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और फील्डिंग के आधार पर खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed