फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Treatment of innocent girl's eyes with lip membrane in sn medical college agra

Agra News: होंठ की झिल्ली से मासूम बच्ची की आंखों का इलाज, एसएन में चार घंटे तक चली सर्जरी

Fri, 05 Aug 2022 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 12:03 PM IST
सार

होंठ से झिल्ली की परत लेकर बच्ची की आंखों में लगाई गई। झोलाछाप के चलते बच्ची की आंख की रोशनी चली गई थी। एसएन में चार घंटे तक सर्जरी चली।

विज्ञापन
Treatment of innocent girl's eyes with lip membrane in sn medical college agra
Mucus membrane grafting surgery - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में चार साल की बच्ची की आंखों की रोशनी लौटाने के लिए बृहस्पतिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग की टीम ने सराहनीय कार्य किया। बच्ची के होंठ से झिल्ली की परत लेकर आंखों की म्यूकस मेम्ब्रेन ग्राफ्टिंग सर्जरी की। प्रदेश में इस तरह की सर्जरी का पहला मामला होने का दावा किया गया है। बच्ची की आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद जताई गई है। 

विज्ञापन

चिपक गई थीं आंखे

एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्ररोग विभाग में कार्निया एंड आक्यूलर विभागाध्यक्ष डॉ. शेफाली मजूमदार ने बताया कि फिरोजाबाद के गांव करारे अबोगढ़ निवासी निरसाद की चार वर्ष की बेटी तान्या की आंखें चिपक गई थीं। उसे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। परिवारीजनों ने पूछताछ में बताया कि तीन माह पहले बुखार आने पर तान्या को गांव में दवा दिलवाई गई थी। झोलाछाप की दवा से उसके शरीर पर फफोले पड़ गए और आंखें चिपक गईं। चिकनपॉक्स मानकर इलाज नहीं कराया गया। इससे बच्ची की आंखों की रोशनी चली गई। 

विज्ञापन

 

चार घंटे तक हुई सर्जरी 

अस्पताल में भर्ती कराने के बाद जांचें कराई गईं। पता चला कि दवा के रिएक्शन से बच्ची को स्टेवेंस जानसन सिंड्रोम हुआ। रोशनी चली गई और आंख के अंदर की परतें चिपक गईं। ऐसे मामले में म्यूकस मेम्ब्रेन ग्राफ्टिंग की जाती है। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में तान्या की सर्जरी चार घंटे तक हुई। टीम में डॉ. शेफाली मजूमदार के साथ एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. सुप्रिया, रेजिडेंट डॉक्टर मुकेश प्रकाश, लवी मधुर, आलोक गंगवार, दीपिका डेनियल, महेंद्र और रवि शामिल रहे। डॉ. शेफाली ने दावा किया कि प्रदेश में इस तरह की सर्जरी का यह पहला मामला है। उम्मीद है जल्द ही बच्ची के आंखों की रोशनी आ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed