फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transporter's murder accused arrested along with partner and son

Agra News: ट्रांसपोर्टर की हत्या का आरोपी साझेदार बेटे सहित गिरफ्तार

Wed, 07 Jan 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Transporter's murder accused arrested along with partner and son
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने आगरा के महावीर नगर, ट्रांस यमुना निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी बालमुकुंद दुबे की हत्या के मामले में मंगलवार को मुख्य आरोपी गजेंद्र सिंह और उसके बेटे नितिन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में हत्या के पीछे व्यापारिक रंजिश ही नहीं, बल्कि जमीन का विवाद और एक बाहरी कारोबारी की ओर से घोली गई कड़वाहट की कहानी भी सामने आई है। हत्यारोपियों से वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद हुआ है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।सीओ सिटी प्रवीण तिवारी ने बताया कि आगरा के महावीर नगर, ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर बालमुकुंद दुबे की 4 जनवरी को हत्या की गई थी। इस संबंध में थाना उत्तर पुलिस के इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह की टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 12:50 बजे कोटला रोड स्थित नगला पान सहाय के सामने से बालमुकुंद के ट्रांसपोर्ट कारोबार में साझेदार एवं मुख्य हत्यारोपी गजेंद्र सिंह मूल निवासी कानपुर देहात, हाल निवासी ककरऊ कोठी, फिरोजाबाद और उसके बेटे नितिन को गिरफ्तार किया है। गजेंद्र सिंह की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


गजेंद्र बोला, हत्या नहीं था इरादा, बालमुकंद के गंभीर घायल होने पर घबरा गए थे

पुलिस पूछताछ में गजेंद्र सिंह ने कहा कि बालमुकुंद को हत्या के इरादे से नहीं पकड़ा था। यह घटना मारपीट के दौरान बालमुकुंद के अधिक चोट लगने के कारण अधिक गंभीर हो गई। घायल बालमुकुंद को देख वह घबरा गए थे। इसके बाद बेटा अंकुश, जो कि अभी तक फरार है, वह बालमुकुंद को कैंटर में डालकर नारखी की ओर ले गया था और कैंटर व बालमुकुंद को छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस को गजेंद्र ने यह भी बताया है कि बालमुकुंद और उसके बीच पिछले 30 वर्षों से साझेदारी थी, लेकिन छह साल पहले जुड़े एक अन्य कारोबारी मित्र ने दोनों के बीच मतभेद और कड़वाहट पैदा करने का काम किया। आगरा में खरीदी गई दो बीघा जमीन भी इस विवाद की जड़ थी। इस बेशकीमती जमीन पर अधिकार को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी। माल भाड़े के विवाद के बाद बालमुकुंद ने अपनी गाड़ियों का माल साझा फर्म के बजाय अन्य एजेंसियों को देना शुरू कर दिया, जिससे वह और अधिक नाराज हो गया था।
विज्ञापन


अंकुश के गुजरात भागने का शक, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस जांच के अनुसार, हत्याकांड में शामिल गजेंद्र का दूसरा बेटा अंकुश गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात भाग गया है। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए उसकी सटीक लोकेशन हासिल करने में जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed