फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trains coming from Mumbai are full, confirmed tickets to go

मुंबई से आने वाली ट्रेनें हैं फुल, जाने वाली में कन्फर्म टिकट

Sat, 10 Apr 2021 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Trains coming from Mumbai are full, confirmed tickets to go
कासगंज। कोरोना संक्रमण का बढ़ता खतरा परदेशियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। महाराष्ट्र में संक्रमण का खतरा तेजी के साथ बढ़ा है। ऐसे में मुंबई में रहने वाले परदेशी घर वापस लौट रहे हैं। मुंबई से आने वाली ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति फुल है, जबकि यहां से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में आसानी से कन्फर्म टिकट मिल रही है। क्योंकि लोग मुंबई की ओर यात्रा से फिलहाल लोग बच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के तमाम लोग मुंबई में नौकरी करते हैं। पिछले साल जब लॉकडाउन लगा तो लोग परेशान हो गए। प्रवासी मुसीबतें झेलते हुए घर पहुंचे। मुंबई से प्रवासियों को लाने के लिए ट्रेनें भी चलीं। बढ़ी संख्या में प्रवासी कासगंज में उतरे। अनलॉक में फिर से यहां के तमाम वाशिंदे नौकरी करने के लिए मुंबई चले गए, लेकिन अब महाराष्ट्र में तेजी से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में यात्री ट्रेन में आरक्षण कराकर घर पहुंचने की जुगत में हैं। तमाम लोग तो मुंबई से वापस भी लौट आए हैं। जबकि जिले से कम ही संख्या में लोग मुंबई की ओर यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में मुंबई से आने वाली ट्रेनें फुल हो रही हैं। आरक्षण की प्रतीक्षा सूची लंबी है। जबकि कासगंज से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची बेहद कम है और कन्फर्म टिकट मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज से मुंबई की ओर ट्रेनों की स्थिति
ट्रेन तिथि आरक्षण की स्थिति
लखनऊ जंक्शन बांद्रा सुपरफास्ट 11 अप्रैल प्रतीक्षा सूची 5
गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल 13 अप्रैल प्रतीक्षा सूची 9
कानपुर-बांद्रा सुपरफास्ट 14 अप्रैल उपलब्ध सीट 325
मुंबई से कासगंज की ओर
ट्रेन तिथि आरक्षण की स्थिति
बांद्रा-लखनऊ स्पेशल 10 अप्रैल प्रतीक्षा सूची 119
बंाद्रा-गोरखपुर स्पेशल 11 अप्रैल प्रतीक्षा सूची 275
बांद्रा-रामनगर स्पेशल 15 अप्रैल प्रतीक्षा सूची 116
नोट- आगामी कई तिथियों में भी इसी तरह की स्थिति है।
वर्जन-
- महाराष्ट्र में संक्रमण का खतरा बढ़ जाने के कारण लोग सुरक्षित घर पहुंचने की तैयारी में हैं। मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची लंबी है। ट्रेन यात्री परेशान न हों। रेलवे सहूलियत के साथ उन्हें यात्रा कराता रहेगा- राजेंद्र सिंह, पीआरओ।
रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed