फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic accident on Delhi Highway: Woman who fell from bike crushed by truck died on the spot

दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; पति और बहन का बेटा घायल

Fri, 08 Nov 2024 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 10:19 AM IST
सार

दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा चौराहे पर फिर एक बाद दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक से गिरी महिला के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति और बहन का बेटा घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Tragic accident on Delhi Highway: Woman who fell from bike crushed by truck died on the spot
शशि का पति के साथ फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे पर सिकंदरा चाैराहे के समीप बृहस्पतिवार शाम को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की कुचल जाने से मौत हो गई। पति और बहन का बेटा घायल हैं। हादसे के बाद ट्रक को लोगों ने रोक लिया। जाम लग गया। पुलिस ने पहुंचकर आधे घंटे में जाम खुलवाया।
विज्ञापन


मथुरा के थाना खेरगढ़ स्थित बसई खुर्द निवासी राजकुमार राजमिस्त्री हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि पत्नी शशि (35) को समस्या थी। इस पर उसे आगरा की एक लैब में जांच के लिए लेकर आए थे। शाम तकरीबन 4:30 बजे बाइक से घर लाैट रहे थे। शशि की बहन का बेटा मुनेश भी साथ में था।
विज्ञापन


सिकंदरा चाैराहे से पहले एलआईसी बिल्डिंग के सामने पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। शशि हाईवे की तरफ गिरीं, जबकि राजकुमार और मुनेश दूसरी तरफ गिरे। शशि के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। उनकी माैके पर ही माैत हो गई। हादसे के बाद लोग जुट गए। उन्होंने ट्रक को रोक लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर, शशि के तीन बच्चे हैं। पति भी घायल हैं। उनके सिर, आंख, नाक और मुंह में चोट लगी है। उनका उपचार चल रहा है। वहीं मुनेश के पैर में फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: शादी के आठ माह बाद पता चली पत्नी की ये बुरी आदत, इंजीनियर पति ने उठाया ऐसा कदम...सन्न रह गया परिवार


लगातार हो रहे हादसे
शहर से देहात तक लगातार हादसे हो रहे हैं। पुलिस यातायात माह चला रही है, वहीं हादसों में कोई कमी नहीं आ रही है। बुधवार रात को डाैकी क्षेत्र में हादसा हुआ था। एक युवक की जान चली गई थी।


स्कूटी में टक्कर मारकर पलटा ट्रक, लगा जाम
रोहता स्थित पीएस गार्डन के सामने बृहस्पतिवार रात को तेज गति से शहर की तरफ जा रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया। वह एक स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद बैरियर तोड़ता हुआ पलट गया। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। ट्रक पलटने से मार्ग पर अफरातफरी मच गई। ट्रक के नीचे स्कूटी फंस गई, जबकि युवक दूर गिर गया। वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाजपा नेता गोविंद चाहर ने आरोप लगाया कि ट्रक नो एंट्री में घुसा था। चालक उसे तेजी से चला रहा था। इस वजह से हादसा हो गया। कट पर हमेशा भीड़ रहती है। ट्रक पलटने से बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटवाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed