{"_id":"5d9b2fb48ebc3e01486044d6","slug":"traffic-route-diversion-due-to-dussehra-2019-in-mathu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2019: आज मथुरा घूमने आ रहे हैं तो पहले जान लें बदली हुई यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dussehra 2019: आज मथुरा घूमने आ रहे हैं तो पहले जान लें बदली हुई यातायात व्यवस्था
Tue, 08 Oct 2019 08:39 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Oct 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप आज मथुरा-वृंदावन घूमने आ रहे हैं तो यातायात व्यवस्था को जरूर जान लें। दशहरे पर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि कई मार्गों पर यातायात परिवर्तन किया गया है।
दशहरा पर मथुरा के महाविद्या रामलीला मैदान में आज रावण के पुतले का दहन होगा। इसे लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अगर आप इसी दिन ब्रज घूमने आ रहे हैं तो यातायात व्यवस्था को जरूर जान लें क्योंकि शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।
महाविद्या मैदान में रावण वध लीला देखने के लिए शहर भर से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। दोपहर एक बजे रामलीला मैदान में ब्रीफिंग होने के बाद तीन बजे से पुलिस बल अपने-अपने प्वाइंटों पर मुस्तैद नजर आएगा।

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सुरक्षा के बंदोबस्त सख्त रहेंगे। डॉग स्कवायड और बम निरोधक दस्ता रामलीला मैदान में रहेगा। आयोजन स्थल तक पहुंचने वाले सभी मार्ग और रामलीला मैदान तक पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद किए गए हैं।
यह रहेगी सुरक्षा
एएसपी-1, सीओ-2, इंस्पेक्टर-5, एसआई-20, आरक्षी-120, महिला एसआई-2, महिला आरक्षी-25, रिक्यूट आरक्षी-30 एक प्लाटून पीएसी, टीयर गैस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्कवायड, क्यूआरटी, फायर ब्रिगेड की दो दमकल।
इन मार्गों पर यातायात रहेगा बंद
-वृंदावन के सौ शैय्या तिराहे से भारी वाहन मथुरा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
-गोकुल रेस्टारेंट से मसानी की तरफ भारी वाहनों पर रहेगी रोक।
-भूतेश्वर तिराहा से मसानी की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
-गणेशरा कट से पोतराकुंड की तरफ वाहनों पर रहेगी पांबदी।
-लक्ष्मीनगर से शहर की तरफ वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।
-मंडी समिति चौराहे से भारी वाहन शहर में नहीं जाएंगे।
-टाउनशिप तिराहे से भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।

इन मार्गों पर यातायात परिवर्तित
-वृंदावन सौ शैय्या से भारी वाहन सौ फुटा होते हुए छटीकरा जा सकेंगे।
-गोकुल रेस्टारेंट से छटीकरा होते हुए वृंदावन पहुंच सकेंगे वाहन।
-धौलीप्याऊ हाईवे कट से भारी वाहन टाउनशिप तिराहा से गोकुल बैराज, लक्ष्मीनगर, एक्सप्रेसवे की तरफ जा पाएंगे।
-टाउनशिप तिराहे से वाहन गोकुल बैराज से होकर एक्सप्रेसवे की तरफ जा सकेंगे।
-मंडी समिति चौराहे से वाहन टाउनशिप तिराहा, गोकुल बैराज से एक्सप्रेसवे पर जाएंगे वाहन।
हल्के वाहनों की यहां होगी पार्किंग
- कल्याण करोति के पास संघ का खाली प्लाट, पोतराकुंड में पार्किंग, सरस्वती कुंड (डा. शीला शर्मा कैंसर हास्पिटल) पर मुकेश अग्रवाल का खाली प्लाट, थाना गोविंदनगर के मार्ग पर खाली प्लाट, गोकुल बैराज के पास नरसी विलेज कालोनी के सामने पूर्व विधायक का खाली प्लाट।