{"_id":"611d46918ebc3e79da567e31","slug":"traders-upset-due-to-road-dug-in-lenganj-on-rakshabandhan-agra-news-agr504135885","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर लेनगंज में खोदी गई सड़क से व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर लेनगंज में खोदी गई सड़क से व्यापारी परेशान
विज्ञापन
18एमएनपी-11-शहर के लेनगंज में खुदी पड़ी सड़क
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लेनगंज के दुकानदारों के लिए गैस पाइपलाइन परेशानी का कारण बन गई है। बाजार में खोदी गई सड़क रक्षाबंधन के त्योहार पर व्यापार को प्रभावित कर रही है। दुकानदारों में कार्य की धीमी रफ्तार से आक्रोश है। उनका कहना है कि प्रमुख बाजारों में विभाग और ठेकेदार को तेज रफ्तार में काम कराना चाहिए।
शहर में गैस लाइन बिछाने के लिए एचपीसीएल द्वारा कार्य किया जा रहा है। शहर के प्रमुख किराना बाजार लेनगंज में सड़क खोदी गई है। लेनगंज में तांगा स्टैंड, राजामंडी, घंटाघर चौराहे के पास गहरे गड्ढे किए गए हैं।
व्यापारियों का कहना है कि तांगा स्टैंड के पास तो गड्ढा करीब 15 दिन पहले खोदा गया था। त्योहारी सीजन में सड़क खोदी होने और दुकानों के सामने पाइप पड़े होने दुकानदारी प्रभावित हो रही है। ग्राहकों द्वारा सड़क किनारे वाहन खड़े किए जाने से बाजार में पूरे दिन जाम के हालात रहते हैं। कम से कम कंपनी को बाजारों में तो निर्माण कार्य प्रमुखता के आधार पर तेजी के साथ कराना चाहिए।
विज्ञापन
----
लेनगंज है किराना का प्रमुख बाजार
लेनगंज जिले का प्रमुख किराना बाजार है। यहां जिलेभर से लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इसी बाजार में शहर की सब्जी मंडी भी स्थित है। ऐसे में यहां सड़क खोदी होने से दुकानदारों के साथ ही आमजन को भी परेशानी हो रही है।
गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए दस से 12 दिन पहले गड्ढे खोदे गए हैं। त्योहारी सीजन में ग्राहक दुकान तक नहीं आ पा रहे हैं। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। गड्ढे भरे जाने ही चाहिए।
आरिफ, दुकानदार
----
कोरोनाकाल में पहले से व्यापार प्रभावित है। त्योहार के सीजन में कुछ कमाई का जरिया बनता तो खोदी सड़कों ने उसे बेकार कर दिया है। रोजाना कमाने खाने वाला दुकानदार परेशान हो रहे हैं।
वारिस, दुकानदार
----
गैस पाइनलाइन बिछना भी जरूरी है, लेकिन योजना बनाकर तेजी के साथ काम किया जाना चाहिए। पाइपलाइन बिछाने की रफ्तार सुस्त है। खोदे गए गड्ढों से दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।
अनिल श्रीवास्तव, दुकानदार
----
काम करने वाली संस्था को एक स्थान पर खोदा गया गड्ढा भरने के बाद दूसरी जगह गड्ढा खोदना चाहिए। इससे व्यापार प्रभावित न हो। काम की धीमी गति का खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। स्त्रत्त् राहुल कुमार, दुकानदार
----
गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए अधिकांश गड्ढे भरवा दिए गए हैं। शेष गड्ढों को भी एक दो दिन में भरवा दिया जाएगा।
हरेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय निर्माण प्रबंधक एचपीसीएल