{"_id":"698ca97db021e37e280f6480","slug":"tractor-and-car-collided-on-agra-jaipur-highway-agra-news-c-421-1-sagr1007-1402-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा-जयपुर हाईवे पर भिड़े ट्रैक्टर और कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा-जयपुर हाईवे पर भिड़े ट्रैक्टर और कार
विज्ञापन
किरावली। आगरा–जयपुर मार्ग पर बुधवार को अभुआपुरा मोड़ स्थित आंबेडकर पार्क के पास ट्रैक्टर और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस ने बताया, विद्यापुर निवासी ट्रैक्टर चालक अजय बघेल आगरा की ओर जा रहे थे, जबकि कार चालक कमलानगर निवासी प्रखर सिंघल आगरा से किरावली की ओर आ रहे थे। अभुआपुरा मोड़ के पास दोनों वाहन आमने-सामने आ गए। ट्रैक्टर कार को अपनी चपेट में लेते हुए पास में रखे ईंटों के चट्टे में जा घुसा। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में दोनों वाहन चालकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। थाना प्रभारी किरावली ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।