{"_id":"65ebdd54fbcb2b377301aac7","slug":"tourists-in-confusion-due-to-change-of-name-of-fort-and-jama-masjid-now-how-will-they-be-identified-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: फोर्ट और जामा मस्जिद के नाम बदलने से असमंजस में सैलानी, अब कैसे होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: फोर्ट और जामा मस्जिद के नाम बदलने से असमंजस में सैलानी, अब कैसे होगी पहचान
Sat, 09 Mar 2024 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Mar 2024 09:23 AM IST
सार
आगरा के टूर ऑपरेटरों ने पर्यटकों के सामने आ रही मुश्किलों को दूर करने की मांग की है। ये समस्या फोर्ट और जामा मस्जिद के नाम बदलने से आ रही है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार ने आगरा फोर्ट, जामा मस्जिद और बसई मेट्रो स्टेशन के नाम बदल दिए, लेकिन इससे पर्यटक असमंजस में हैं। आगरा फोर्ट जाने वाले पर्यटक किस स्टेशन पर उतरें, इसे लेकर टूर ऑपरेटरों ने भी सवाल उठाए हैं। पर्यटन संगठनों ने भी पर्यटकों के सामने उठ रहे असमंजस का हल निकालने की मांग मेट्रो अधिकारियों से की है।
पर्यटन संगठनों का कहना है कि स्थानीय लोगों को जानकारी है कि बिजलीघर जाने के लिए मन:कामेश्वर स्टेशन जाना चाहिए, लेकिन जो पर्यटक बाहर से आएंगे, वह अगर गूगल लोकेशन पर देखेंगे तो मंदिर की लोकेशन अलग आएगी और मेट्रो की लोकेशन अलग। इसी तरह से आंबेडकर चौक की लोकेशन बिजलीघर चौराहे पर दिखेगी, जबकि मेट्रो स्टेशन आगरा किले के सामने बना है। उन्होंने इस असमंजस को दूर करने के लिए सुझाव दिया है कि स्टेशनों के नाम के आगे पुराने नामों को भी जोड़ दिया जाए और ट्रेन में एनांउसमेंट के जरिए यात्रियों को बताया जाए कि स्टेशन पर उतरने पर वह किन हिस्सों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
पर्यटक कैसे तलाशेंगे
टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष राजीव सक्सेना ने बताया कि स्थानीय लोगों को नाम बदलने से फर्क नहीं पड़ेगा, पर पर्यटक कैसे तलाशेंगे कि आगरा किला जाने के लिए किस मेट्रो स्टेशन पर उतरा जाए। -, ,
विज्ञापन
एनाउंसमेंट कर बताएं
आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुददीन ने बताया कि मेट्रो ने नाम तो बदल दिए, पर ट्रेन में एनाउंसमेंट के जरिए बताना चाहिए कि फोर्ट जाने के लिए आंबेडकर चौक और जामा मस्जिद, पुराने शहर के लिए मन:कामेश्वर स्टेशन उतरें।