फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Toll plaza to be built on the northern bypass in Agra

UP: उत्तरी बाईपास शुरू...एक घंटे का सफर 20 मिनट में हो रहा तय, अब टोल प्लाजा भी बनेगा

Sun, 07 Dec 2025 09:34 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Dec 2025 09:34 AM IST
सार

एनएचएआई की टीम ने उत्तरी बाईपास पर ट्रैफिक व्यवस्था का हाल देखा। एक सप्ताह के बाद गुजरने वाले वाहनों की गणना होगी। इसके आधार पर रिपोर्ट बनाई जाएगी। बाईपास टोल भी बनेगा। 

विज्ञापन
Toll plaza to be built on the northern bypass in Agra
आगरा उत्तरी बाईपास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के उत्तरी बाईपास शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब इनको खंदौली पहुंचने के लिए 30 किमी की दूरी कम तय करनी पड़ रही है। खंदौली का सफर महज 20 मिनट में पूरा हो रहा है। एनएचएआई की टीम ने बाईपास का सर्वे कर ट्रैफिक व्यवस्था का हाल देखा है। यहां टोल प्लाजा भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि मथुरा के रैपुरा जाट से खंदौली के बीच 14 किमी का उत्तरी बाईपास बना है। लोगों के लिए ये 4 दिसंबर को शुरू कर दिया है। इससे हल्के और भारी वाहन गुजरने लगे हैं। शनिवार को टीम ने यहां ट्रैफिक व्यवस्था और हाईवे पर वाहनों के संचालन का सर्वे भी किया है। 
विज्ञापन


इसके शुरू होने से लोगों को रामबाग से होकर खंदौली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उत्तरी बाईपास को आगरा- दिल्ली हाईवे के चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेस-वे के चैनल 141 से जोड़ दिया है। लोगों को अभी तक सिकंदरा, रामबाग, टेढ़ी बगिया से होकर गुजरना पड़ता था, इसके लिए करीब 45 किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें घंटे भर का समय लगता था, जाम से भी जूझना पड़ता था। उत्तरी बाईपास पर अभी वाहनों के आवागमन का अभी सर्वे नहीं किया है। अगले महीने में इसका आकलन किया जाएगा, जिससे पता चल सके कि इससे कितने भारी और हल्के वाहन गुजर रहे हैं। इस पर यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर से टोल प्लाजा बनाया जाएगा। इसमें दूरी के हिसाब से शुल्क तय होगा।


कई जिलों के यात्रियों को मिल रही है सुविधा
उत्तरी बाईपास मथुरा, महावन, हाथरस, सादाबाद से होकर गुजर रहा है। इसमें चार अंडरपास और यमुना नदी पर पुल भी बना है। इससे मथुरा से राया जाने वाले रोड पर वाहनों का दबाव कम हो रहा है। फिरोजाबाद, कानपुर और प्रयागराज जाने वाले लोगों के लिए भी सुविधा हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed