एसएन मेडिकल कॉलेज: आठ मंजिला इमारत से गिरी टाइल्स, एंबुलेंस की छत क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे तीमारदार
एसएन मेडिकल कॉलेज की आठ मंजिला इमारत से आए दिन टाइल्स गिरती हैं। सोमवार को टाइल्स गिरने से एंबुलेंस की छत क्षतिग्रस्त हो गई। पास में खड़े तीमारदार बाल-बाल बच गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की आठ मंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल से टाइल्स गिर गईं। नीचे खड़े तीमारदार बाल-बाल बच गए। टाइल्स एंबुलेंस की छत पर गिरी, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस की खिड़की का शीशा भी टूट गया। ये इमारत 90 करोड़ की लागत से बनी है।
घटना सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। पोस्टमार्टम हाउस के पास बनी आठ मंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल से टाइल्स का टुकड़ा गिरा। दीवार की ओट में छाया में आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-16 निवासी विवेक, नेहा और मोहिनी खड़ी थीं। ये लोग इसी इमारत में भर्ती अपने परिजन राहुल आनंद को देखने आए थे।
एंबुलेंस की खिड़की का शीशा टूटा
तीमारदार के पैर के पास टाइल्स गिरी, जिससे वे तेजी से वहां से हट गए। उनके हटते ही दो टाइल्स धड़ाम से नीचे आकर गिरी। इसमें से एक टाइल्स पास में खड़ी एंबुलेंस की छत पर गिरी। इससे छत क्षतिग्रस्त हो गई, खिड़की का शीशा भी टूट गया है।
इससे पहले भी मार्च में भी टाइल्स गिरी थी, जिससे स्टाफ चुटैल हो गया था। प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश शर्मा ने बताया कि टाइल्स गिरने की जानकारी पर इमारत का निरीक्षण किया है। किनारे पर बेरीकेडिंग कराते हुए इंजीनियर से इसकी जर्जर टाइल्स को उखाड़कर मरम्मत करा रहे हैं।
टाइल्स गिरने से हो चुकी है तीमारदार की मौत
100 बेड की मेटरनिटी विंग का निर्माण के दौरान चौथी मंजिल से टाइल्स गिर गई थी। ये टाइल्स इमारत के किनारे बैठे तीमारदार के सिर पर गिरी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद कई बार टाइल्स गिर चुकी हैं, जिससे हादसे का डर बना हुआ है।