फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ti Take Bribe Suspended Found Without Ticket Passenges In Bus

मथुरा डिपो की बस में बेटिकट सवारियां पकड़ीं, रिश्वत लेकर छोड़ा, दो टीआई और चालक निलंबित

Wed, 23 Dec 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ti Take Bribe Suspended Found Without Ticket Passenges In Bus
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
इटावा से मथुरा जा रही रोडवेज बस में फरह टोल प्लाजा के पास बेटिकट सवारियां पकड़े जाने के बाद यातायात निरीक्षकों ने परिचालक से सौदेबाजी करके 15 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन



बस में केवल तीन सवारियों को बेटिकट दिखाकर बस को छोड़ दिया। परिचालक अतुल कुमार ने इसकी शिकायत आरएम कार्यालय में की। आरएम ने यातायात निरीक्षक राजकुमार गौतम और बनी सिंह के साथ ही इंटरसेप्टर के चालक प्रदीप गिरी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थानः हिंदू आर्मी के दावे पर चार जनवरी को होगी अदालत में सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा डिपो की बस संख्या यूपी 85 वाई-9869 सोमवार को इटावा से सवारियां लेकर मथुरा जा रही थी। मथुरा डिपो के संविदा चालक सत्यदेव और परिचालक अतुल कुमार बस में थे। फरह टोल प्लाजा के पास इंटरसेप्टर गाड़ी से चेकिंग कर रहे यातायात निरीक्षक राजकुमार गौतम व बनी सिंह ने बस को रोका। चेकिंग में कई सवारियां बेटिकट निकलीं। 

परिचालक अतुल के अनुसार
चेकिंग दस्ते के सदस्यों ने सौदेबाजी करके केवल तीन सवारी बेटिकट दिखाकर बस को छोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चेकिंग दस्ते के सदस्यों ने 15 हजार रुपये की रिश्वत ली। परिचालक ने मथुरा डिपो में इसकी शिकायत एआरएम से की।


क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंढीर ने पूरे मामले की जांच की। दोनों यातायात निरीक्षकों के बयान दर्ज करने के बाद आरोप की पुष्टि होने पर चेकिंग दल के तीनों सदस्यों को निलंबित करने के आदेश किए। बस के चालक और परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। 


15 हजार रुपये वापस कराए
दो यातायात निरीक्षकों ने परिचालक से सौदेबाजी करके 15 हजार रुपये लिए थे। बयान के बाद दोनों ने पैसा वापस कर दिया। इस मामले में दोनों टीआई और चालक को भी निलंबित किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।  -मनोज कुमार पुंढीर, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, आगरा परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed