फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thug ran away with bike of young man who stopped to ask way in Agra

रास्ता पूछने से पहले सावधान! गायब हो सकती है आपकी बाइक व कीमती सामान, ठग इस तरह लोगों को बना रहे शिकार

Sat, 07 Jan 2023 07:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 07:37 AM IST
सार

आगरा में शादी समारोह में जा रहा युवक रास्ता भटक गया। इससे वह एक बंद रास्ते पर पहुंच गया। यहां एक युवक से रास्ता पूछा। पहले तो उसने उसे रास्ता बताया,  फिर उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
thug ran away with bike of young man who stopped to ask way in Agra
मध्यप्रदेश के उज्जैन में ठगी की घटना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताजनगरी में राह चलते कहीं चोर तो कहीं ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। एक महीने पहले गढ़ी चांदनी निवासी ललित नारायण सिंह के साथ वारदात हुई थी। उन्होंने एक राहगीर से रास्ता पूछा। इसके बाद लघुशंका के लिए बाइक खड़ी करके रुक गए। तभी रास्ता बताने वाला राहगीर बाइक चोरी करके भाग गया। उन्होंने तीन दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ललित नारायन सिंह ने पुलिस को बताया कि दो दिसंबर 2022 को वो कहरई स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ता भूलने के कारण बंद गली में पहुंच गए। यहां एक युवक मिला। उससे मैरिज होम का पता पूछा। उसने कहा कि आप गलत  रास्ते पर आ गए हो। वापस जाकर ग्वालियर रोड पर चले जाना।
विज्ञापन


ललित को डायबिटीज है। वह बाइक को मोड़ने के बाद लघुशंका करने के लिए रुक गए। उन्होंने अपनी बाइक स्टार्ट ही खड़ी कर दी। इसी समय रास्ता बताने वाला राहगीर आया। वह बाइक को लेकर भाग गया। इसकी जानकारी पुलिस को तीन दिसंबर 2022 को 112 पर दी। काफी तलाशने पर भी बाइक का पता नहीं चला। इस मामले में दो जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है। एक राहगीर पर बाइक चोरी करने आरोप है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तरीके अपना रहे अपराधी

  • आटो में उल्टी कर चोरी कर लिए जेवरात : पिछले दिनों एक महिला के साथ सदर क्षेत्र में वारदात हुई थी। महिला आटो में बैठी थी। आटो में सवार महिलाओं ने शिकार बनाया। एक ने उल्टी का नाटक किया। दूसरी ने पीड़िता के गले से चेन और लॉकेट तोड़ दिया।
  • एटीएम में मदद का झांसा : कारगिल स्थित एक एटीएम में लाईब्रेरियन महिला रुपये निकालने गई थीं। तभी एक युवक ने मदद का झांसा देकर महिला का डेबिट कार्ड बदल दिया था। उनके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए थे।
  • पुलिसकर्मी बनकर लगा चुके हैं चूना : गैंग लोगों को पुलिसकर्मी बनकर ठगी का शिकार बना चुका है। गैंग के सदस्य रास्ते में चेकिंग के बहाने राहगीरों को रोकते हैं। पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर गहने उतारकर रफूचक्कर हो जाते हैं।
  • साधु बनकर सराफ के कर्मचारी से ले गए चांदी : कोतवाली में एक साल पहले एक गैंग ने सराफ के कारीगर को निशाना बनाया था। साधु बनकर कर्मचारी को रोका। उसके कष्ट दूर करने का झांसा दिया। इसके बाद चांदी के जेवरात से भरा थैला लेकर रफूचक्कर हो गए थे।

बॉक्स : इस तरह से रहें सचेत (पुलिस के मुताबिक)

  • एटीएम में मदद करने वालों से सावधान रहें। अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड को अंजान व्यक्ति के हाथ में नहीं दें। गार्ड वाले एटीएम से ही रुपये निकालें। कोई अंजान व्यक्ति मदद करने आए तो मदद नहीं लेनी चाहिए। अपना पिन हाथ से ढककर ही डालें।
  • अगर, रास्ते में कोई पता पूछे तो दूरी बनाकर रखें। अगर, रास्ता पूछने वाले के साथ कोई और व्यक्ति बाद में आ जाता है तो सतर्कता की जरूरत है। उनसे बात नहीं करनी चाहिए। किसी तरह के लालच में नहीं आना चाहिए।
  • अपने वाहन को कहीं रास्ते में खड़ा कर रहे हैं तो ताला जरूर लगा दें। पहिये वाले ताले का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सुनसान जगह पर पता नहीं पूछना चाहिए।
  • पुलिसकर्मी बनकर कोई गहनों को उतरवाता है तो सावधान हो जाएं। अपने गहने नहीं उतारने चाहिए। पुलिस कभी किसी के गहने चेकिंग के दौरान नहीं उतरवाती है।

हर रास्ते पर नहीं हैं सीसीटीवी कैमरे

स्मार्ट सिटी के तहत चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मगर, यह कैमरे हर रास्ते में नहीं है। अमूमन लूट और चोरी की वारदात के लिए पुलिस घर और दुकान पर लगे कैमरों के फुटेज चेक करती हैं। इसके बावजूद हर जगह पर कैमरे नहीं लगे हैं। इस कारण से ठगी और चोरी करने वाले नहीं पकड़े जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed