फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three year old girl dies due to wall collapse in kasganj

अचानक मकान की दीवार ढही, मलबे में दबकर मासूम पोती की मौत, दादा घायल

Sat, 29 Jun 2019 06:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jun 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
three year old girl dies due to wall collapse in kasganj
रोत बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र में मकान की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर मासूम पोती की मौत हो गई, जबकि दादा घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सहावर क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी दिवाकर लाल (55) शनिवार सुबह अपनी पोती साक्षी (3) पुत्री शिव सिंह के साथ घर के आंगन में बैठे हुए थे। तभी मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे दादा और पोती दब गए। 
विज्ञापन


दादा और पोती की चीखें सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर बचाव के लिए दौड़ पड़े। मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिवाकर लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद सहावर पुलिस ने मौके पर पहुंची। तहसीलदार मनोज प्रकाश राजस्व टीम के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया। 

तहसीलदार मनोज प्रकाश ने कहा कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। क्षति के आकलन के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देश दे दिए हैं। 

साक्षी की बड़ी बहन नंदनी है। दोनों बहनें घर के आंगन में दिनभर खेलती थी। आंगन में किलकारी गूंजती रहती थी, लेकिन घटना के बाद आंगन की यह किलकारी मलबे में दब गई। घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed