{"_id":"69bacc86715e74489b0871b4","slug":"three-women-consumed-toxic-substances-after-an-argument-with-their-family-members-agra-news-c-175-1-agr1054-144898-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परिजन से कहासुनी के बाद तीन महिलाओं ने खाया विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परिजन से कहासुनी के बाद तीन महिलाओं ने खाया विषाक्त पदार्थ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं ने परिजन से कहासुनी के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई, देर रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
सोरोंजी के गांव ब्रह्मपुरी निवासी अनीता (31) की मंगलवार को परिजन से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर उन्होंने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें रात 10:30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
सदर कोतवाली के गांव गोरहा में मीना (35) ने भी मंगलवार रात को विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। जानकारी होने पर परिजन ने उन्हें देर रात 11:45 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, ढोलना के गांव नौगवां में भारती (26) ने भी रात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर उनके देवर नीरज ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद परिजन भारती को घर ले गए।