{"_id":"613df2d6e136343872305213","slug":"three-teachers-arrested-for-getting-jobs-by-fake-documents-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती घोटाला: मथुरा में 10 हजार के इनामी फर्जी शिक्षक सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती घोटाला: मथुरा में 10 हजार के इनामी फर्जी शिक्षक सहित चार गिरफ्तार
Mon, 13 Sep 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:06 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक मथुरा निवासी कुलदीप कुमार पर 2017-18 की शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 हजार का इनाम एसएसपी ने घोषित किया था। कुलदीप ने 2017 में फर्जी दस्तावेज से नियुक्ति पाई थी।
विज्ञापन
थाना नौहझील में तीनों आरोपी शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में बेसिक शिक्षा के बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले का हिस्सा रहा इनामी कुलदीप कुमार को थाना शेरगढ़ पुलिस ने पकड़ लिया है। इसके अलावा तीन और फर्जी शिक्षक पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस के मुताबिक मथुरा निवासी कुलदीप कुमार पर 2017-18 की शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 हजार का इनाम एसएसपी ने घोषित किया था। कुलदीप ने 2017 में फर्जी दस्तावेज से नियुक्ति पाई थी। 2018 में इसके खिलाफ तत्कालीन बीएसए ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा रविवार को नौहझील पुलिस ने तीन ओर फर्जी शिक्षक पकड़े हैं, जिन्हें जेल भेज दिया है। इसमें लोकेश कुमार निवासी गुलालपुर थाना शेरगढ़, विपिन सिंह निवासी मायाराम गढ़ी थाना खैर जिला अलीगढ़, मुरारी पायला उर्फ पायाला निवासी गुलालपुर थाना शेरगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कट पर कही जाने के लिए खड़े थे, जिन्हें पुलिस ने चेकिंग के दौरान रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यह तीनों आरोपी थाना गोवर्धन, थाना नौहझील में फर्जी नियुक्ति को लेकर दर्ज मुकदमों में वांछित थे। प्रभारी निरीक्षक नौहझील सधुवनराम गौतम ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन