फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three policemen including station officer suspended for giving third-degree treatment to youngman

पुलिस की बर्बरता: थाने में लटकाकर पीटा किसान, तोड़ दिए दोनों पैर; ACP को हटाया और थानेदार सहित तीन निलंबित

Mon, 22 Dec 2025 11:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 22 Dec 2025 11:27 PM IST
सार

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र में हत्या के मामले में शक के आधार पर उठाए गए किसान को पुलिस ने थाने में थर्ड डिग्री दी। उसे इतना पीटा कि दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं। 

विज्ञापन
Three policemen including station officer suspended for giving third-degree treatment to youngman
पुलिस ने किसान के तोड़ दिए पैर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के गांव करहरा में सेवानिवृत्त फाैजी बलवीर सिंह की हत्या के खुलासे के लिए किरावली पुलिस बेरहम बन गई। किसान को थाने बुलाकर उल्टा लटका दिया और तब तक पीटते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। पुलिस की पिटाई से किसान के दोनों पैर टूट गए। घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने पुलिस आयुक्त से बात की। इसके बाद डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूछताछ के बाद किरावली थाना प्रभारी नीरज सिंह, दरोगा धर्मवीर और सिपाही रवि मलिक को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए। वहीं एसीपी अछनेरा रामप्रवेश गुप्ता को हटा दिया गया।
विज्ञापन


किरावली के गांव करहरा में पांच अगस्त को सेवानिवृत्त फौजी बलवीर सिंह की हत्या हुई थी। चार महीने बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। खुलासे में कई टीमें लगी हैं। भाजपा नेता संजय शर्मा ने बताया कि 20 दिसंबर को उनके चचेरे भाई सत्यप्रकाश को पुलिस ने थाने बुलाया। पूछताछ के लिए थाने में ही बैठा लिया। इस मामले में उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री से बात की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से बात की। रविवार शाम चार बजे पुलिस ने फोन कर सत्यप्रकाश के छोटे भाई राजू (42) को थाने बुलाया। पुलिस ने शक के आधार पर राजू से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


 

परिजन का आरोप है कि रात करीब 8 बजे एसआई धर्मवीर और सिपाही रवि राजू को थाने की छत पर ले गए। उसे उल्टा लटकाकर पैरों पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। उस पर हत्यारोपी का नाम बताने के लिए दबाव बना रहे थे मगर उसने जानकारी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की पिटाई से राजू बेहोश हो गया। यह देखकर पुलिसकर्मी घबरा गए। थाने के पिछले दरवाजे से उसे गाड़ी में डालकर किरावली अस्पताल ले गए।

 
विज्ञापन

वहीं बेटे को थाने से छुड़ाने के लिए पिता राधेश्याम और चाचा सियाराम भी थाने पहुंच गए मगर पुलिसकर्मियों ने मिलने नहीं दिया। रात 9 बजे कहा कि थोड़ी देर में राजू को घर भेज दिया जाएगा। उनके साथ सत्यप्रकाश को भेज दिया। रविवार रात दो बजे तक राजू के घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने थानेदार से बात की। उन्होंने कहा कि अभी वह किरावली अस्पताल में भर्ती है। सोमवार सुबह छुट्टी हो जाएगी। परिजन सोमवार सुबह 11 बजे अस्पताल पहुंचे। तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। राजू ने उन्हें आपबीती बताई। इसके बाद परिजन और रिश्तेदारों ने हंगामा कर दिया। मानवाधिकार उल्लंघन के मामले को पहले रफा-दफा करने का प्रयास किया गया लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

 
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की गई। राजू के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। शिकायत पर जांच कराई गई है। एसओ नीरज सिंह, एसआई धर्मवीर और सिपाही रवि को निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसीपी अछनेरा रामप्रवेश गुप्ता के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्हें एसीपी अछनेरा से हटाकर एसीपी ट्रैफिक बनाया गया है। उनके स्थान पर शैलेंद्र कुमार को भेजा गया है। वहीं यूपी 112 के प्रभारी सत्यवीर को एसओ किरावली बनाया गया है।




 

डीसीपी को भी गुमराह करते रहे पुलिसकर्मी
थाना पुलिस ने डीसीपी पश्चिम जोन अतुल शर्मा को भी गुमराह किया। सोमवार शाम को मामला चर्चा में आया था। इस पर डीसीपी ने एसओ को फोन किया। उन्होंने डीसीपी को बताया कि पैर में डंडा लग गया है। इससे एक अंगुली में चोट लगी है। उपचार करा दिया है। इस पर डीसीपी ने एसीपी अछनेरा रामप्रवेश गुप्ता को भेजा। उन्होंने भी थाने में पुलिसकर्मियों से बात की मगर पीड़ित से बात करना उचित नहीं समझा। उन्होंने डीसीपी को भी वही बता दिया। डीसीपी को दोनों की बातों पर विश्वास नहीं हुआ। वह खुद अस्पताल पहुंचे। इसके बाद एक्सरे की रिपोर्ट देखी। इसमें पैरों में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई। इसके बाद उन्होंने थाने के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। साथ ही रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को दी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने एसीपी को हटा दिया।

ये भी पढ़ें-UP: जिस स्कूल बस से उतरा छात्र...उसी ने ले ली जान, पहिये के नीचे खून से सना मिला मासूम; दृश्य देख सहम गए परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed