फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student died after being hit by school bus in Agra

UP: जिस स्कूल बस से उतरा छात्र...उसी ने ले ली जान, पहिये के नीचे खून से सना मिला मासूम; दृश्य देख सहम गए परिजन

Mon, 22 Dec 2025 07:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 22 Dec 2025 07:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जिस स्कूल बस से छात्र घर पहुंचा, उसी की चपेट में आकर मासूम की दर्दनाक माैत हो गई। जन्मदिन के अगले दिन हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
student died after being hit by school bus in Agra
छात्र का फाइल फोटाे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जगनेर क्षेत्र के गांव दहगमा में सोमवार की दोपहर स्कूल बस से उतरे ही पांच वर्षीय सौरभ की उसी बस की चपेट में आने से जान चली गई। हादसे से घर में कोहराम मच गया। परिजन ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसे के बाद स्कूल में बस खड़ी करके चालक भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जगनेर थाना क्षेत्र के दहगमा गांव निवासी इंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि उनका 5 वर्षीय पुत्र सौरभ सरेंधी स्थित एक निजी स्कूल में यूकेजी में पढ़ता था। घर से करीब 8 किलोमीटर दूर स्कूल बस से आता-जाता था। सोमवार दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद बस उसे घर छोड़ने आई थी। बस से उतरने के बाद वह पैदल घर की तरफ आने लगा। 
विज्ञापन

 

तभी चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस को आगे बढ़ा दिया। सौरभ बस के पहिये की चपेट में आ गया। घायल सौरभ को लेकर घरवाले तुरंत सीएचसी पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया। 
 

पिता समेत परिवार के अन्य लोगों का आरोप है कि बस चालक की लापरवाही से सौरभ की जान गई है। घटना की सूचना जगनेर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजन ने बताया कि सौरभ दो भाइयों में छोटा था। पिता इंद्रपाल खेती करते हैं। पिता ने हादसे से एक दिन पहले ही सौरभ का जन्मदिन घर पर मनाया था। मामले में थाना प्रभारी ने बताया हादसे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-UP: भविष्य में कैंसर, हार्ट अटैक का आपको है कितना खतरा, एआई से पहले ही मिलेगा अलर्ट; जानें कैसे


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed