{"_id":"5afc0e4c4f1c1bde408b5b5f","slug":"three-person-injured-after-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसा के पीछे तलवार से परिवार पर हमला, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसा के पीछे तलवार से परिवार पर हमला, महिला समेत तीन घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Wed, 16 May 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कासगंज जिले में भूसा उठाने के विवाद में बुधवार को एक परिवार पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने फरसा और तलवार से प्रहार कर महिला समेत तीन लोगों को घायल कर दिया।
घटना अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के नगला तेजपुर में घटी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ितों की तहरीर पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
तीन दिन पूर्व शेरपुर के नगला तेजपुर निवासी बालिस्टर के परिवार का गांव के ही कुछ लोगों से भूसा उठाने को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि बुधवार को उन्हीं लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमलावरों ने विनीता पत्नी संजय, सोनू और मोनू पुत्रगण बालिस्टर को फरसा और तलवार से प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना में पुष्पा पत्नी सत्यपाल, नीटू, सीटू एवं अजय पुत्र सत्यपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।