{"_id":"62bbcd27a6bed77d9f3ba757","slug":"three-minor-sisters-missing-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: दन्नाहार में तीन सगी बहनें हुईं लापता, कॉपी में लिखा- पढ़ाई के लिए जा रहे हैं, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: दन्नाहार में तीन सगी बहनें हुईं लापता, कॉपी में लिखा- पढ़ाई के लिए जा रहे हैं, पुलिस तलाश में जुटी
Wed, 29 Jun 2022 09:25 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 Jun 2022 09:25 AM IST
सार
लापता हुईं तीनों बहनों की उम्र 17 वर्ष, 12 वर्ष और 10 वर्ष है। बेटियों के लापता होने से माता-पिता व अन्य परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन सगी बहनें सोमवार की रात अचानक लापता हो गई। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद उनके परिजन परेशान हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस किशोरियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि अभी तक तीनों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की तीन पुत्रियां सोमवार की रात घर के बरामदे में सोईं थीं। मंगलवार की सुबह तड़के जब परिजन जागे तो दरवाजे खुले हुए थे। तीनों लड़कियां वहां से गायब थीं। तीनों की उम्र 17 वर्ष, 12 वर्ष व 10 वर्ष है। तीनों बहनों के गायब होने के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार भी मौके पर जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन
कॉपी में लिखा मिला यह
घर में मिली एक कॉपी में लिखा हुआ था कि वे पढ़ाई की वजह से जा रहे हैं। यूपी में रहकर ही पढ़ाई करेंगे। अपनी मां को भी साथ ले जाएंगे। बच्चियों के गायब हो जाने के बाद माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस बच्चियों की हरसंभव जगह पर तलाश कर रही है। जल्दी बच्चियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन