Mathura News: प्रतिबंधित क्षेत्र में बिक रहा था मांस, मां-बेटा समेत तीन गिरफ्तार
मथुरा के प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके मांस की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को पुलिस ने मांस बेचते मां-बेटे समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के प्रतिबंधित क्षेत्र में सोमवार को मांस की बिक्री होने की सूचना पर पहुंचे गोविंदनगर की डीगगेट चौकी प्रभारी चमन कुमार शर्मा ने महिला समेत तीन आरोपियों को अमरनाथ मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से करीब 50 किलो से अधिक मांस बरामद किया गया है। यह मांस कोसीकलां से शहर में बिकने के लिए लाया जा रहा था।
मथुरा के प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके मांस की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को चौकी प्रभारी को खबर मिली कि कोसीकलां से शहर में मांस बिकने के लिए आ रहा है। इस पर डीगगेट चौकी प्रभारी चमन कुमार शर्मा ने रिक्शा में सवार मां और बेटे समेत तीन को पकड़ लिया।
ये आरोपी पकड़े गए
इंस्पेक्टर क्राइम विनोद भारद्वाज ने बताया कि पकड़े गई महिला शकीला और उसका बेटा सुल्तान निवासी नई बस्ती के अलावा सोहेल निवासी मेवाती मोहल्ला है। इनके कब्जे से करीब 50 किलो से अधिक मांस बरामद किया गया है। मांस को जांच के लिए वेटनेरी विवि की लैब में भेजा गया है।
तीनों के खिलाफ गोवध अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। खास यह है कि जब जब प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस की बिक्री होती है तो चौकन्नी पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है। इससे पहले भी कई को मांस की बिक्री करते पकड़े जाने पर जेल भेजा गया है।