{"_id":"653e984d547b5fe5270d9617","slug":"threatened-to-enter-the-house-and-parade-the-woman-naked-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-6704-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर में घुस कर महिला को निर्वस्त्र घुमाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर में घुस कर महिला को निर्वस्त्र घुमाने की दी धमकी
Sun, 29 Oct 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
घर में घुस कर महिला को निर्वस्त्र घुमाने की दी धमकी
अनुसूचित जाति के प्रधान ने कुरावली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र में अनुसूचित जाति के एक प्रधान की पत्नी को आरोपियों ने निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की धमकी दी। गाली गलौज करते हुए परिजन व निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों को पीटा। उक्त मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अनुसूचित जाति के प्रधान ने बताया कि गांव में उसकी भूमि है। 16 अगस्त को वह अपनी जगह पर निर्माण कार्य करा रहा था। तभी गनेश सिंह चौहान, बंटू चौहान, अरविंद सिंह, रतवेश उर्फ डब्बू भदौरिया, रजत भदौरिया चार अन्य साथियों के साथ घर में घुस आए। गाली गलौज करते हुए मजूदरों का बनाया हुआ निर्माण तोड़ दिया। प्रधान की पत्नी जब रोकने पहुंची तो उसको पीटना शुरू कर दिया। जातिसूचक गालियां दीं। मजदूरों को पीटकर वहां से भगा दिया। प्रधान की पत्नी को जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि निर्वस्त्र कर गांव में घुमाएंगे। ग्रामीणों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाने में उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।