फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole bells from the temple, anger among villagers

Agra News: चोरों ने मंदिर से चुराए घंटे, ग्रामीणों में रोष

Sun, 22 Oct 2023 01:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole bells from the temple, anger among villagers
कासगंज। शुक्रवार की रात मोहनपुरा के छोटी माता मंदिर से चोरों ने पीतल के घंटे चोरी कर लिए। घंटा चोरी होने से लोगों में रोष हैं। जानकारी पुलिस को दी गई है। मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। शनिवार की शाम भक्तों ने मातारानी मंदिर में पूजा अर्चना की। रात में किसी ने मंदिर परिसर में स्थित हनुमानजी, भैरव बाबा एवं जाहरवीर बाबा के मंदिरों से घंटे चोरी कर लिए। मंदिरों की गेट के ताले पहले आरी से काटे गए। इसके बाद मंदिरों में पहुंचकर जंजीर को आरी से काटकर घंटे चोरी कर लिए गए। शारदीय नवरात्र के चलते जब सुबह मंदिर पर लोग पूजा के लिए पहुंचे तब मंदिर के घंटे चोरी होने की जानकारी हुई। लोगों का कहना है कि यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व अप्रैल में भी चोरों ने मंदिर से घंटा व कलश चोरी किया था। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने कहा कि शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed