{"_id":"65d0992f97e42a4a470df718","slug":"there-will-be-pre-trial-in-electricity-theft-cases-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-112858-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिजली चोरी के मुकदमों का होगा प्री ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिजली चोरी के मुकदमों का होगा प्री ट्रायल
Sat, 17 Feb 2024 05:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 17 Feb 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी के मुकदमों का होगा प्री ट्रायल
मैनपुरी। स्पेशल जज ईसी एक्ट के न्यायालय में लंबित चल रहे बिजली चोरी के मुकदमों की प्री ट्रायल बैठकें होंगी। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के थाना किशनी, भोगांव, बेबर, एलाऊ, कुर्रा, बिछवां के बिजली चोरी के मुकदमों की प्री ट्रायल बैठक 20 फरवरी को होगी।
विद्युत विभाग के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया ने बताया कि स्पेशल जज ईसी एक्ट मीतासिंह के न्यायालय में विद्युत वितरण खंड तृतीय के थाना बरनाहल, करहल, घिरोर, औंछा, कुरावली, दन्नाहार के मुकदमों की सुनवाई 27 फरवरी को प्री ट्रायल बैठक होगी। दो मार्च को जिले के सभी थानों के मुकदमे प्री टायल बैठक में सुने जाएंगे। 9 मार्च को राष्ट्र्रीय लोक अदालत का भी आयोजन होगा। तय तारीखों में बिजली चोरी के लंबित मुकदमे आपसी समझौते से निपटाए जाएंगे। संवाद