फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There is anger in the district due to lathi charge on lawyers, meeting will be held today

Agra News: अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज से जिले में भी आक्रोश, आज होगी बैठक

Mon, 18 May 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
There is anger in the district due to lathi charge on lawyers, meeting will be held today
आगरा। लखनऊ में रविवार को चैंबर तोड़ने का विरोध कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसकी जानकारी से जिले के भी अधिवक्ताओं में आक्रोश है। विभिन्न बार एसोसिएशन ने सोमवार को बैठक का निर्णय लिया है। इसमें पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

यूनाइटेड बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चैंबर की समस्या बढ़ती जा रही है। इस तरफ न तो सरकार का कोई ध्यान है और ना ही बार काउंसिल कोई ठोस कदम उठा पा रही है। अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करना गलत है। लखनऊ बार जो भी निर्णय लेगी उसका समर्थन किया जाएगा। यूनाइटेड बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को बुलाई गई है। उधर, आगरा बार एसोसिएशन के सचिव विनोद शुक्ला ने बताया कि सोमवार को बार हाल में बैठक की जाएगी। इसमें आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस आगरा मंडल विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, आईडी श्रीवास्तव आदि अधिवक्ताओं ने भी लाठीचार्ज की निंदा की है। कहा कि अधिवक्ताओं के साथ मिलकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed