फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ...There are death-trap potholes on many other roads too; waterlogging has compounded the problem.

Agra News: ...और भी कई सड़कों पर हैं मौत के गड्ढे, पानी भरने से बढ़ी मुसीबत

Mon, 07 Sep 2026 01:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
...There are death-trap potholes on many other roads too; waterlogging has compounded the problem.
बाह: जरार-मंगदपुर मार्ग गड्ढों से हुआ छलनी
बाह। जैतपुर के मुकुंदपुरा-गढ़वार लिंक मार्ग पर बारिश में सड़क कट गई थी। गहरे कटान के गड्ढे में 2 सितंबर को एंबुलेंस फंस गई थी। प्रसव में देरी से नवजात की जान चली गई थी। मुकुंदपुरा-गढ़वार लिंक मार्ग जैसे ही बाह क्षेत्र की कई सड़कों पर मौत के गड्ढे हैं। गड्ढों में भरे बारिश के पानी ने मुसीबत बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जरार-मंगदपुर का डेढ़ किमी लंबा लिंक मार्ग गड्ढों से छलनी हो गया है। कई जगह पर सड़क के कटान से गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में पानी भरने से दो पहिया वाहन चालक तक गिर कर चुटैल हो रहे हैं। धोबई के अर्जुन सिंह, सुरेश सिसोदिया, मंगदपुर के दिनेश यादव, बबलू ने बताया कि चार पहिया वाहनों के गड्ढों के कटान से टायर फट जाते हैं। जरार-खेडा देवीदास का 2 किमी लंबा लिंक मार्ग राजारामपुरा गांव पर गड्ढों में तब्दील हो गया है। गड्ढों में कीचड़ और पानी भरने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। दिनेश चन्द्र, गुलशन, निरंजन ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई है, जिससे दो पहिया, चार पहिया वाहन वाले भी गड्ढों में फंस कर आए दिन हादसे का शिकार होते रहते हैं। बटेश्वर-स्याइच का करीब डेढ़ किमी लंबा लिंक मार्ग पर भी जगह जगह पर गड्ढे हो गए हैं। गुमानसिंह पुरा-खोहरी के लिंक मार्ग पर सड़क कट गई है। तीक्ष्ण कटान से गहरा गड्ढा हो गया है। गड्ढे में फंस कर आए दिन दो पहिया वाहन चालक चुटैल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के बाद भी कटान को दुरुस्त नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed