{"_id":"639c4f2d7a6b2d6f8e7542a2","slug":"theft-at-policeman-house-up-police-constable-kept-sleeping-thieves-cleaned-house-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी के घर चोरी: यूपी पुलिस का सिपाही सोता रहा, चोरों ने घर कर दिया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी के घर चोरी: यूपी पुलिस का सिपाही सोता रहा, चोरों ने घर कर दिया साफ
Fri, 16 Dec 2022 04:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 Dec 2022 04:27 PM IST
सार
थाना प्रभारी ताजगंज बहादुर सिंह ने बताया घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सिपाही के घर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के शमशाबाद रोड स्थित ग्राम दिगनेर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने सिपाही के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी के ताले तोड़े और सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी साफ कर दी। घटना की जानकारी सुबह हुई, जब सिपाही और उसका परिवार नींद से जागा। अलमारी खुली देख सिपाही के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें - Agra News: नगर पालिका चलाती थी 12 अस्पताल, अब दो हेल्थ सेंटर भी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज में तैनात है सिपाही
दिगनेर के रहने वाले थान सिंह के घर में ये वारदात हुई। थान सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरीश यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में कन्नौज जिले में तैनात है। वह ड्यूटी से 15 दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ है। बीती रात पत्नी और वे बाहर के कमरे में सो रहे थे। अंदर के कमरे में बेटा हरीश सिंह और बेटे की पत्नी सो रही थी। चोर घर के पीछे बनी दीवार के रास्ते छत पर चढ़े और छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। चोरों ने बाहर से दोनों कमरों को लॉक कर दिया और उसके बाद घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे थान सिंह जागे, तो देखा कि उनका कमरा बाहर से बंद था। थान सिंह का बेटा भी सुबह जाग गया। पीड़ित के बेटे द्वारा आसपास के लोगों को फोन कर बाहर से कमरे का दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra News: नगर पालिका चलाती थी 12 अस्पताल, अब दो हेल्थ सेंटर भी नहीं
विज्ञापन