फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft again in Chamunda Devi temple priest was murdered two years ago broke the locks of the donation box

Agra: चामुंडा देवी मंदिर में फिर चोरी, दो साल पहले हुई थी पुजारी की हत्या; दानपात्र के ताले तोड़े

Mon, 18 Dec 2023 08:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 08:32 PM IST
सार

थाना नाई की मंडी के पास स्थित प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर में दो साल में दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस बार चोर ने दानपात्र को निशाना बनाया। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है। 

 

विज्ञापन
Theft again in Chamunda Devi temple priest was murdered two years ago broke the locks of the donation box
सीसीटीवी में कैद चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सुभाष पार्क (नाई की मंडी) स्थित चामुंडा देवी मंदिर में फिर चोरी हुई। रविवार रात को मुख्य गेट के ताले तोड़कर परिसर में दाखिल एक चोर ने तीन दानपात्रों से नकदी चुरा लिए। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन


एमजी रोड पर सुभाष पार्क के पास प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर है। मंदिर के पुजारी बिचपुरी निवासी हरिओम शास्त्री हैं। रात में पूजा के बाद वो घर चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के 4 बजे मंदिर पहुंचे। मुख्य गेट के ताले टूटे थे। परिसर में रखे पांच में से तीन दानपात्रों के ताले टूटे थे। दानपात्रों में नकदी नहीं थी। सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर सब्बल लिए नजर आ रहा है। चोर ने रात तकरीबन 2 बजे प्रवेश किया था। किसी मूर्ति को हाथ नहीं लगाया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि मंदिर से 300 मीटर की दूरी पर ही थाना नाई की मंडी है। इसके बावजूद दूसरी बार मंदिर में चोरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले पुजारी की हत्या कर हुई थी चोरी
चामुंडा देवी मंदिर में दो साल पहले भी चोर घुस आया था। पुजारी शेखर जाग गए थे। विरोध पर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद लोगों ने आक्रोश जताया था। पुलिस ने महीनों बाद घटना का खुलासा कर एक आरोपी को जेल भेजा था। घटना के बाद से पुजारी रात के समय मंदिर में नहीं सोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed