{"_id":"698a496127d0e12da004bd20","slug":"the-water-corporation-will-be-reported-to-the-government-for-leaving-the-roads-dug-up-agra-news-c-25-1-agr1067-985693-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़कें खोदकर छोड़ने पर शासन से होगी जल निगम की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़कें खोदकर छोड़ने पर शासन से होगी जल निगम की शिकायत
विज्ञापन
आगरा। सिंचाई, पानी की लाइन से लेकर केबल डालने के नाम पर सड़कों को खोदकर छोड़ने वाली फर्मों पर नगर निगम सख्ती करेगा। प्राइवेट फर्मों और टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना वसूलने के साथ ही मनमानी पर उतारू जल निगम के ठेकेदारों की शासन से शिकायत करने की तैयारी कर ली है।
अमर उजाला में सड़कें खोदने का मामला उठाए जाने के बाद कार्यवाहक मुख्य अभियंता सिविल अरविंद श्रीवास्तव ने सभी जेई व एई को अपने-अपने जोन में निरीक्षण कर निर्माण की शर्तों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। इन सभी ठेकेदारों से जुर्माना वसूलने के साथ ही समयबद्ध तरीके से सड़कें ठीक करने को कहा जाएगा। तय समय पर काम पूरा न करने पर ब्लैकलिस्ट तक करने की चेतावनी दी जाएगी।
वहीं, शास्त्रीपुरम, पुष्पांजलि और सिकंदरा समेत कई इलाकों में गंगाजल व सीवर की पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़के खोदकर छोड़ने पर शासन से पत्राचार की तैयारी की जा रही है। मुख्य अभियंता ने बताया कि सड़कें जल्द ठीक कराने के लिए जल निगम को पत्र लिखा गया है। अगर वह ठीक नहीं कराएंगे तो नगर आयुक्त के माध्यम से शासन को इसकी सूचना दी जाएगी ताकि लोगों को परेशानी से बचाया जा सके। बता दें, सड़कें खोदे जाने की वजह से शहरभर के तमाम क्षेत्रों में लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं।