फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Uttar Pradesh team, led by Aryan, finished as runners-up in the Senior National Lagori Championship.

Agra News: सीनियर नेशनल लगोरी चैंपियनशिप में आर्यन की अगुवाई में यूपी की टीम रही उपविजेता

Sun, 04 Jan 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The Uttar Pradesh team, led by Aryan, finished as runners-up in the Senior National Lagori Championship.
लगोरी चैंपियनशिप
आगरा। तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी के मैदान पर 29-31 दिसंबर को आयोजित 11वीं सीनियर नेशनल लगोरी चैंपियनशिप के फाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम का मुकाबला गोवा से हुआ। रोमांचक फाइनल में 62-58 के अंतर से हारी यूपी की टीम चैंपियनशिप की उपविजेता रही। फाइनल में खेलने वाली 9 सदस्यीय टीम में कप्तान बाह के आर्यन पचौरी के अलावा आदित्य नरवरिया शामिल थे, जबकि टीम में फतेहाबाद के हर्षवर्धन त्यागी, आगरा के कृष्णा राजपूत, शिव गुप्ता, वंश अग्रवाल शामिल थे। उत्तर प्रदेश लगोरी एसोसिएशन के सचिव ब्रजमोहन शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल में एमएचए मुंबई की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। बताया कि लगोरी खेल ब्रज से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम में लगोरी खेल का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि भारतीय पारंपरिक खेल लगोरी को खेलो इंडिया एवं नेशनल गेम्स में शामिल किया गया है जिससे ब्रज के खिलाड़ियों को अपनी लगोरी खेल प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। उपविजेता रही यूपी की टीम की सफलता पर डॉ. गिरधर शर्मा, राहुल पालीवाल ने बधाई देकर हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed