{"_id":"6172b32c3eae7e519f3b9e42","slug":"the-usurers-entered-the-house-and-beat-the-pregnant-woman-and-her-family-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: सूदखोरों ने घर में घुसकर गर्भवती सहित चार को पीटा, बुजुर्ग महिला की अंगुली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: सूदखोरों ने घर में घुसकर गर्भवती सहित चार को पीटा, बुजुर्ग महिला की अंगुली काटी
Fri, 22 Oct 2021 06:18 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Oct 2021 06:18 PM IST
सार
पीड़ित परिवार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सूद की रकम चुकाता न करने पर आरोपी पक्ष ने उनके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
एटा के थाना मलावन क्षेत्र के एक गांव में सूदखोरों ने घर में घुसकर गर्भवती महिला और उसके परिवार के लोगों को पीटकर घायल कर दिया। हमलावरों ने महिला की बुजुर्ग सास की अंगुली काट दी। सूचना पर पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
मलावन क्षेत्र के गांव बिरसिंगपुर निवासी गीतम सिंह, उसकी गर्भवती पत्नी आरती देवी, बुजुर्ग मां सुंदरी देवी और भाभी कुसमा देवी को गुरुवार देर शाम घर में घुसकर पीटा गया। कुसमा देवी के पति राजपाल सिंह का आरोप है कि गांव के ही पूरन सिंह से भाई गीतम सिंह ने छह हजार रुपये कर्ज लिया था।
विज्ञापन
आगरा में हत्या से सनसनी: गला रेतकर व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, घर के पास मिला रक्त रंजित शव
विज्ञापन
दरांती से काटी बुजुर्ग महिला की अंगुली
गीतम कर्ज की रकम को चुकता नहीं कर पा रहा था तो पूरन ने अपने भतीजे विजय सिंह व अन्य परिजनों के साथ मिलकर हमला कर दिया। भाई की पत्नी आरती गर्भवती है। हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की। कुसमा के सिर में चोट लगी है। आरोपियों ने दरांती से मां के हाथ की अंगुली काट दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट की अन्य घटनाओं में तीन घायल
कोतवाली नगर क्षेत्र में ठंडी सड़क निवासी आशीष कुमार, थाना अवागढ़ के गांव नगला खमानी निवासी 60 वर्षीय रुकुमपाल सिंह और थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव कन्होली निवासी रूबी पत्नी बबलू मारपीट की घटनाओं में घायल हुए हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
मारपीट की अन्य घटनाओं में तीन घायल
कोतवाली नगर क्षेत्र में ठंडी सड़क निवासी आशीष कुमार, थाना अवागढ़ के गांव नगला खमानी निवासी 60 वर्षीय रुकुमपाल सिंह और थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव कन्होली निवासी रूबी पत्नी बबलू मारपीट की घटनाओं में घायल हुए हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।