फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder In Agra Man Killed In Achnera Police Station Mogara Crime News

आगरा में हत्या से सनसनी: गला रेतकर ग्रामीण को मौत के घाट उतारा, खेत में मिला रक्तरंजित शव

Fri, 22 Oct 2021 12:12 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 22 Oct 2021 12:12 PM IST
सार

आगरा में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पीछे से बरामद हुआ है। मृतक के गले पर गहरे घाव के निशान हैं। पुलिस का मानना है कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई है।
 

विज्ञापन
Murder In Agra Man Killed In Achnera Police Station Mogara Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

आगरा के किरावली क्षेत्र के मगुर्रा गांव में बृहस्पतिवार रात अधेड़ दुकानदार का गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव को आरोपी एक खेत में फेंककर फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


गांव मगुर्रा निवासी ओमवीर (55) गांव में ही परचून की दुकान और आटा चक्की चलाते थे। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 10 बजे किसी ग्राहक का फोन आया तो ओमवीर सामान देने चले गए। 
विज्ञापन

 

खेत में मिला रक्तरंजित शव
जब देर रात तक वह वापस नहीं आए तो खोजबीन शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को एक खेत में ओमवीर का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। सीओ अछनेरा महेश कुमार मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद एसएसपी मुनिराज जी. भी पहुंच गए। डॉग स्क्वैड ने भी जांच की। 

शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक मोबाइल पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि यह मोबाइल ओमवीर का नहीं है। टीम ने उसे कब्जे में ले लिया है। 

डरे-सहमे हुए थे ओमवीर
ओमवीर के भाइयों ने पुलिस को बताया है कि वह कई दिन से डरे-सहमे रहते थे। ओमवीर ने बताया था कि कुछ लोग उन्हें मारना चाहते हैं। आरोपी कौन है इसका पता नहीं चला। 

घटना के खुलासे के लिए एसपी आरए पश्चिम व सीओ अछनेरा के नेतृत्व में टीम घटित की गई है। मृतक के बेटे पवन ने तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed