फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The thugs took jewelery and cash from the woman on a bluff

ठगों ने झांसे में लेकर महिला से आभूषण और नकदी की पार

Wed, 30 Jun 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
The thugs took jewelery and cash from the woman on a bluff
शिकोहाबाद- ठगी की शिकार महिला अपने परिजनों के साथ। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बस स्टैंड के समीप एक महिला को बाइक सवार दो युवकों ने अनुष्ठान कर उसके बच्चों के सिर से मौत का साया उठाने के नाम पर ठगी कर ली। बाइक सवार युवक महिला से सोने और चांदी के आभूषण और दो हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मामला बुधवार दोपहर का है। सहजलपुर निवासी शीला देवी पत्नी आशाराम किसी कार्य के लिए रोडवेज बस स्टैंड से बाजार की तरफ आ रही थी, तभी उसे बाइक सवार दो युवक मिले। युवकों ने महिला को रास्ता पूछने के लिए रोका और फिर उसे अपनी बातों में उलझा लिया। महिला को बताया कि मैया तेरे ऊपर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। तेरे बच्चों पर संकट है। युवकों ने महिला को डरा दिया, जिससे वह युवकों की बातों में आ गई। इसके बाद युवकों ने अनुष्ठान, (तंत्र-मंत्र) करने के लिए उससे घर में रखे आभूषण-नकदी मंगवाई। महिला घर से सोने-चांदी के आभूषण और दो हजार रुपये नकद लेकर आई और युवकों को दे दिया। युवक महिला को वहीं बैठा कर कुछ देर में आने की कहकर गए लेकिन फिर लौट कर नहीं आए। काफी देर हो जाने के बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ तो वह रोने लगी। महिला को रोता देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मलिक का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन

फोटो
चलती बाइक से गिरी महिला, गंभीर
शिकोहाबाद। पति के साथ रिश्तेदारी से बाइक द्वारा घर आ रही महिला नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चलती बाइक से गिर पड़ी, जिससे उसको गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद पति घायल महिला को लेकर अस्पताल आया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। महिला के साथ आए युवक ने महिला का नाम प्रियंका (30) पत्नी राहुल निवासी मेलावाला बाग बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed