फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The threads of relationships have become very delicate in these times.

Agra News: हो गए नाजुक बहुत इस दौर में रिश्तों के धागे

Wed, 06 Sep 2023 04:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Sep 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
The threads of relationships have become very delicate in these times.
हो गए नाजुक बहुत इस दौर में रिश्तों के धागे
विज्ञापन

युग बोध वाटिका में कवि सम्मेलन में कवियों ने किया कविता पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। विकास खंड करहल के गांव सींगपुर स्थित युग बोध वाटिका में बुधवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे कवियों ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। मथुरा से आए नारायण सिंह ने हो गए नाजुक बहुत इस दौर में रिश्तों के धागे कविता पढ़ी तो लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार डाॅ. पदम सिंह पदम ने मां सरस्वती की आराधना के साथ किया। इसके बाद मथुरा से आए कवि नारायण सिंह बल्देव ने हो गए नाजुक बहुत इस दौर में रिश्तों के धागे कविता पढ़ी। इटावा से आए कवि रोहित चौधरी ने कंस और शिशुपाल बहुत हैं अब भारत के आंगन में, कवयित्री शिवालनी यादव ने गीतों को मैं गाती हूं नित माटी के वास्ते गीत सुनाया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार डॉ. दीनमोहम्मद दीन ने आओ कवियो आओ खुशी के गीत गाओ कविता पढ़ी। प्रेम सिंह शाक्य ने ज्ञान पुंज का प्रकाश दूर-दूर विश्वमाहि कविता पढ़ी।
विज्ञापन

महाराम सिंह मृदल ने मत करो मखौल सरहद के पहरियों के साथ, जी रहे खुले में उन्हीं की महरवानियों के साथ कविता पढ़कर खूब तालियां बटोरीं। राजवीर सिंह राज ने यह दासी उदासी प्यासी रहे तेरे दर्शन नीर बिना सजना, संजू सूर्यम ठाकर ने- वतन की शान में यारो लहू अपना बहाएंगे, बदन में सांस जब तक है तिरंगा ऊंचा उठाएंगे, कविता पढ़ी। समीश समर्थ ने हमने ही गणित को शून्य दिया और बिंदु दशमलव सिखलाया, राकेश सरल ने दीन दुखियों के मनो सम्मान का यश फैला धरा पर यों ही रहे कविता पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश कुमार और विशिष्ट अतिथि नितिन चतुर्वेदी ने किया। संयोजक डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह और बृजप्रताप सिंह ने अतिथियों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed