फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The then chairman was accused of grabbing 2 lakhs

Agra News: तत्कालीन चेयरमैन पर 2 लाख हड़पने का लगाया आरोप

Wed, 29 Mar 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The then chairman was accused of grabbing 2 lakhs
कासगंज। अमांपुर नगर पंचायत के तत्कालीन चेयरमैन पर कस्बे की एक महिला ने दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और शिकायतकर्ता महिला नजमा के आरोपों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि नगर पंचायत के द्वारा बनाई गई दुकानों में एक दुकान आंवटित करने का तत्कालीन चेयरमैन ने भरोसा दिया और बदले में उससे दो लाख रुपये लिए। 50 हजार रुपये की रसीद भी उसे दी गई। लेकिन बाद में उसे न तो दुकान मिली और ना ही रुपये वापस मिले। महिला ने चेयर मैन से बातचीत का एक ऑडियो भी पुलिस को दिया है। पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। तत्कालीन चेयरमैन चांद अली का कहना है कि वर्ष 2021 में नगर पंचायत के द्वारा दुकानों का आवंटन नीलामी के माध्यम से किया था। महिला को नीलामी के माध्यम से 6 नंबर की दुकान आवंटित की गई थी। इसकी सिक्योरिटी भी जमा हुई, लेकिन यह दुकान नहीं ली गई। इस कारण नगर पंचायत ने जमा सिक्योरिटी की रकम को जब्त कर लिया। उनका कहना है कि आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। जांच में सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब नगर पंचायत का चुनाव नजदीक है। जिसके कारण यह सब कराया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने जांच के निर्देश दिए हैं। अमांपुर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर, अमांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed