फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The teenager who accused the quack of making Mangalamukhi met the SP

Agra News: झोलाछाप पर मंगलामुखी बनाने का आरोप लगाने वाला किशोर एसपी से मिला

Wed, 18 Dec 2024 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 18 Dec 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
The teenager who accused the quack of making Mangalamukhi met the SP
- बोला, झोलाछाप ने इटावा में किया अंग भंग, हालत बिगड़ने पर बेवर में रखा था भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। किन्नर गुट में फंसने के बाद इटावा के झोलाछाप द्वारा निजी अंग को भंग कर मंगलामुखी बनाने का आरोप लगाने वाला करहल का 16 वर्षीय किशोर बुधवार को एसपी से मिला। उसने अपनी शिकायत दर्ज कराई।

किशोर अपने माता-पिता के साथ एसपी से मुलाकात को पहुंचा। यहां बताया कि वह आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करता था। उसके संपर्क में इटावा का युवक आया। युवक के जरिये वह एक किन्नर गुट के झांसे में आ गया। उक्त गुट ने उसे एक सप्ताह तक अपने पास रखा। इसके बाद उसे अपने गिरोह में शामिल करने के लिए मंगलामुखी बनाने की बात कहने लगे। आरोप है कि उसने विरोध किया तो बेहोश कर एक झोलाछाप को बुलाकर उसके द्वारा यह कृत्य कराया गया। इसके बाद उसकी लगातार तबीयत खराब रही। झोलाछाप उसे बेवर के एक क्षेत्र में ले गया। वहां अपने यहां भर्ती रखा था। इधर, किशोर के पिता ने बताया कि चार बेटियों के बाद यह बेटा हुआ था। आरोपियों ने यह घिनौना कृत्य कर दिया। अब उनका वंश कैसे आगे बढ़ेगा। पुलिस अधिकारियों ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed