{"_id":"641f4a77bce9a6b992024424","slug":"the-silence-of-the-colony-was-broken-by-the-sound-of-the-bullet-kasganj-news-c-25-1-102903-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गोली की आवाज से टूटा कॉलोनी का सन्नाटा मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गोली की आवाज से टूटा कॉलोनी का सन्नाटा मची चीख-पुकार
Sun, 26 Mar 2023 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 3 में शनिवार को अपराह्न फायर की आवाजों से मोहल्ले का सन्नाटा टूटा। गोली की आवाज के साथ ही लोगों को चीखें सुनाईं दीं। इस पर लोग कारण जानने के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए। आनन फानन में कॉलोनी के दूसरे सेक्टरों के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली। इस पर वे भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहले लोग घटना वाले घर में अंदर तक गए, लेकिन बाद में पहुंची पुलिस ने लोगों को रोक दिया।
घटना स्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि पहले उन्हें शिक्षक के घर से लड़ाई झगड़े की आवाज सुनाई दी, लेकिन कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने साथ ही चीख पुकार मच गई। लोग भागकर शिक्षक के घर पहुंचे, लेकिन वहां का मंजर देखकर हर कोई सहम गया। मकान के फर्श पर एक तरफ लड़की का शव खून से लथपथ तो दूसरी तरफ शिक्षक का शव विकृत हाल में पड़ा दिखा। गोली से शिक्षक के सिर का एक हिस्सा मय जबड़े के उड़ गया था। यह मंजर देख हर कोई घबरा गया। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने खून से लथपथ पिता पुत्री को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर और भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने घर के अंदर हो रहे लोगों के आवागमन को रोक दिया। यहां तक की मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्हें भी घटनास्थल पर जाने से रोक दिया गया। इस घटना को लेकर पूरी आवास विकास कॉलोनी में लोग मंजर को देखकर व्यथित थे और घटना को लेकर आहत थे।