फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The night was the coldest of the season, with the mercury dropping to 5.5 degrees.

Agra News: रात रही सीजन की सबसे ठंडी, पारा <bha>@</bha> 5.5 डिग्री

Sat, 10 Jan 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The night was the coldest of the season, with the mercury dropping to 5.5 degrees.
शुक्रवार को सुबह शीत लहर से परेशान रहे आगरावासी। अमर उजाला
आगरा। पिछले सात दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से शुक्रवार को लोगों को राहत मिली। दिन में धूप निकली तो लोग कमरों से निकलकर आंगन, छत और पार्क तक आ गए। हालांकि दिन में शीत लहर भी चलती रही लेकिन करीब तीन घंटे तक सूरज की किरणें शीत लहरों से टक्कर लेती रहीं। शुक्रवार को धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री की वृद्धि हुई और पारा 18.8 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन बृहस्पतिवार रात सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से आगरा कड़ाके की ठंड की चपेट में है। लगातार चार दिनों तक शीत दिवस परिस्थितियां (कोल्ड डे कंडीशन) बनी रहने से आम जन-जीवन की रफ्तार थम सी गई थी। बृहस्पतिवार रात को भी शहर घने कोहरे की चपेट में था। शुक्रवार सुबह आसमान में सूरज नजर आया तो लोगों ने राहत महसूस की। करीब 11 बजे सूरज की किरणें हल्की तपिश से लोगों की सर्दी मिटाने का प्रयास करती रहीं। दोपहर करीब 3 बजे तक सूरज की तपिश कम हुई तो फिर सी ठंडी हवाओं ने परेशान किया। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.8 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम में और सुधार आने के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed