फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The MLA submitted a letter to the DM for increasing the capacity of the millet procurement center.

Agra News: विधायक ने बाजरा खरीद केंद्र की क्षमता वृद्धि के लिए डीएम को सौंपा पत्र

Wed, 17 Dec 2025 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The MLA submitted a letter to the DM for increasing the capacity of the millet procurement center.
बाह के खरीद केन्द्रों पर क्षमता वृद्धि के लिए डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी को पत्र सौंपते हुए बाह  - फोटो : अमर उजाला
बाह। क्षेत्र के बाजरा खरीद केंद्रों पर प्रभारियों के हाथ क्षमता के दायरे ने बांध दिए हैं। केंद्रों पर बाजरा लेकर पहुंच रहे किसान वापस लौटने को मजबूर हैं। किसानों की शिकायत एवं समस्या को बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को वह डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी से मिली, बाह क्षेत्र के खरीद केंद्रों की क्षमता बढ़ाए जाने को उन्होंने पत्र सौंपा। इससे किसान अपनी उपज को बाजार में औने-पौने दामों में बेचने से बच सकें।
विज्ञापन

बाजार में 2000 रुपये में बाजरा की प्रति क्विंटल खरीद हो रही है। सरकार 2775 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है। खरीद भाव में बड़ा अंतर होने की वजह से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लदी अपनी उपज के साथ खरीद केंद्रों पर डेरा डाले हैं। जैतपुर के खरीद केंद्र से पिछले 3 दिन से किसानों को लौटाया जा रहा है। खरीद केंद्र प्रभारी रीता सेन ने किसानों को बताया कि केंद्र पर 10 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य है, 9 हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है। जिनका पंजीकरण है, उनकी ही उपज की तौल हो रही है, खरीद क्षमता वृद्धि होने पर उन्होंने किसानों को फोन कर बुलाए जाने का आश्वासन दिया है। भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पवन भदौरिया, सोनू प्रधान, भूपेंद्र सिंह भदौरिया, लालू तोमर प्रधान, उदयभान सिंह प्रधान, अल्केंद्र जादौन, पुलकित भदौरिया, कृष्णकांत भदौरिया, अतुल यादव आदि ने क्षमता वृद्धि के किसान हित में उठाए गए कदम के लिए विधायक का आभार जताया है।

बाह के खरीद केन्द्रों पर क्षमता वृद्धि के लिए डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी को पत्र सौंपते हुए बाह 

बाह के खरीद केन्द्रों पर क्षमता वृद्धि के लिए डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी को पत्र सौंपते हुए बाह - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed