फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The heat of the sun and the hot wind scorched me and I started sweating

Agra News: सूरज की तपिश व लू ने झुलसाया, छुटने लगे पसीने

Sun, 11 May 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The heat of the sun and the hot wind scorched me and I started sweating
कासगंज में दोपहर के समय धूप से बचाव के लिए पेड़ की छांव में बैठे लोग । - फोटो : कासगंज में दोपहर के समय धूप से बचाव के लिए पेड़ की छांव में बैठे लोग ।
कासगंज। सूरज की बढ़ती तपिश व लू ने झुलसन बढ़ा दी। इससे लोगों के पसीने छूटने लगे। अधिकतम पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी की अधिकता से बाजार की चहल-पहल प्रभावित हो गई। अगले तीन दिन में 43 डिग्री तक तापमान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे लोगों को दिक्कतें बढ़ेंगी।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान बादलों से साफ हो गया। चटख धूप के चलते भोर से ही सूरज की तपिश परेशान करने लगी। न्यूनतम पारा 27 डिग्री पर बना रहा। जबकि दोपहर में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने से लोग परेशान रहे। सूरज की तपिश के साथ गर्म हवा के झोंके लोगों को झुलसाने लगे। ऐसे में लोग पेड़ों के नीचे बैठकर राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे। गर्मी के कारण दोपहर में शहर में पैदल चलने वालों की संख्या भी कुछ कम दिखी। लोग छाता लगाकर या फिर चेहरा ढककर निकलते देखे गए। आने वाले तीन दिनों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इससे झुलसन बढ़ेगी।
विज्ञापन



रात में भी गर्मी रहने से परेशान रहे लोग
जिले में शनिवार को रात के समय भी मौसम में गर्मी रही। गर्म हवा के चलने से कूलर पंखे में भी लोगों को राहत नहीं मिली। रात के समय अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले के तापमान में अभी और वृद्धि होगी। तीन दिन में पारा 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। लू चलने की भी संभावना है- बृज विकास सिंह, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed